नई दिल्ली: शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है। पठान कंट्रोवर्सी के सवाल पर बीते दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शाहरुख खान को पहचानने से ही इनकार कर दिया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अब खुद बताया है कि उन्हें शाहरुख खान का फोन आया था।
शाहरुख खान ने किया हिमंत बिस्वा सरमा को फोन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अब अपने नए ट्वीट में बताया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने उन्हें कॉल किया और उन दोनों ने 2 बजे फोन पर बात की। हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि मुझे शनिवार-रविवार रात 2 बजे शाहरुख खान ने फोन किया था। वे गुवाहाटी के नरेंगी हॉल में होने वाली पठान की स्क्रीनिंग को लेकर परेशान थे। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम सुनिश्चित करेंगे कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कोई विवाद न हो।
और पढ़िए –‘मैं शाहरुख खान हूं, आपसे बात करना चाहता हूं’, असम के CM ने SRK के मैसेज पर दिया ये जवाब
कौन हैं शाहरुख खान?
इससे पहले शनिवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असम सीएम ने शाहरुख की फिल्म पठान देखने से मना कर दिया था। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने यहां तक कह दिया- कौन हैं शाहरुख खान? बता दें कि शुक्रवार के दिन बजरंग दल के कुछ लोगों ने नरेंगी में थिएटर्स के बाहर फिल्म को लेकर नारेबाजी की थी। साथ ही फिल्म के पोस्टर्स भी जलाए थे। हाल के दिनों देश के शहरों में पठान के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। कई नेताओं ने भी बयानबाज़ी की है।
पठान के गोने पर हुआ विवाद
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के गाने को लेकर कई हिंदू संगठन विरोध जता रहे हैं। पठान को बायकॉट करने का ट्रेंड भी चलाया जा रहा है। पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। जिसे लेकर हंगामा मचा हुआ है। विरोध करने वालों का कहना है कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है। दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर बेशरम रंग के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 hr agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
1 hr agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
2 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
12 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
13 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
15 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines