हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहली बार के मतदाताओं से मिलकर सिंधिया बोल-युवा पीढ़ी भारत का भविष्य

विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया

तेलंगाना: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को हैदराबाद में पहली बार मतदाताओं से बातचीत की। इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी हैदराबाद का भविष्य है।

https://twitter.com/ANI/status/1553312267521114113?s=20&t=6anL2_SkftWPo4-Xm4qc6g

 

आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी, तेलंगाना का भविष्य और भारत का भविष्य है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने भाग्यलक्ष्मी मंदिर के दर्शन किए और यहां पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा था कि भाग्यलक्ष्मी मंदिर के दर्शन करने का मौका मिला है। हैदराबाद की जब बात आती है तो चारमीनार का संदर्भ दिया जाता है। जितना प्राचीन चारमीनार है शायद उतना ही प्राचीन या उससे ज़्यादा प्राचीन भाग्यलक्ष्मी भगवान का मंदिर है।

विज्ञापन

सुरक्षा सर्वोपरि
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे। जहां उन्होंने कहा था कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। देश में एयरलाइंस के विमानों में सामने आईं तकनीकी खराबी के बीच विमानन नियामक डीजीसीए हरसंभव उपाय कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

सुरक्षा से समझौता नहीं

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कई बार ऑडिट और मौका-मुआयना किया है। उन जांचों और ऑडिट के अनुरूप उचित कार्रवाई की गई है। मंत्री ने कहा था कि मैं यह बता दूं कि सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola