saudi airlines negligence: कोच्चि में जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यहां शनिवार को सऊदी एयरलाइंस का विमान अपने 120 यात्रियों को छोड़कर उड़ गया। जिसके बाद ये यात्री कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे। घटना शनिवार रात करीब 8.25 बजे की है। यहां पर पहले स्टाफ की ओर से कहा गया कि विमान में तकनीकी दिक्कतें है। जिसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया था। रात को करीब 11 बजे विमान उन लोगों को लेकर उड़ गया, जिन लोगों ने आगे कनाडा और अमेरिका के लिए फ्लाइट बुक की थी।
लोगों को एयरलाइन ने नहीं दी कोई जानकारी
घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद बचे लोगों को पास लगते एक होटल लेकर जाया गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन उनके लिए अच्छी यात्रा का प्रबंध करने में असफल रही है। बताया जा रहा है कि लोगों ने जब स्टाफ से झगड़ा शुरू किया तो पास लगते होटल ले जाया गया था। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनको बेवजह तक लगभग 6 घंटे तक फंसाकर रखा गया। स्टाफ की ओर से काफी गलत व्यवहार किया गया। उन लोगों को फोन या ईमेल के जरिए भी कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई।
यह भी पढ़ें-हम हाथ जोड़ती रहीं, वे हवस मिटाते रहे, गाल काटकर पूछा कैसा लगा…गैंगरेप पीड़िता का छलका दर्द
अगर नौकरी गई तो कौन होगा जिम्मेदार
उन लोगों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थी। लेकिन इसके बाद भी विमान से उतार दिया गया। कुछ लोगों का वीजा अगले दिनों खत्म होने वाला है। कुछ लोगों ने कहा कि उनको नौकरी के लिए सोमवार को पहुंचना था। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो काम से निकाल दिया जाएगा। हमें कहा गया था कि उन लोगों को फोन आदि से जानकारी दे दी जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कोई रिस्पांस नहीं दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
2 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
12 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
14 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
15 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines