Sanjau Raut on Samvidhan Hatya Diwas: शिव सेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत ने आपातकाल पर बड़ा बयान दिया है। संजय राउत का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सामने ऐसी परिस्थितियां होती तो वो भी आपातकाल का ही रास्ता चुनते। उस दौरान शिव सेना के अध्यक्ष बालासाहेब ठाकरे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने इमरजेंसी का समर्थन किया था।
संजय राउत ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
दरअसल केंद्र सरकार ने हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। इसी बीच संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर आपातकाल को राष्ट्रीय सुरक्षा का बड़ा मुद्दा बताया है।
देश में क्यों लगा था आपातकाल?
इस बारे में बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि उनके (सत्तापक्ष) पास कोई काम नहीं बचा है। आपातकाल को लगे 50 साल हो चुके हैं। देश पर आपातकाल क्यों लगा था? लोग इसके बारे में भूल भी चुके हैं। मगर कुछ लोग देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उस दौरान (1975 में) रामलीला मैदान से खुला ऐलान किया गया था कि देश के जवान और आर्मी सरकार के आदेश का पालन नहीं करेंगे। अगर अटल बिहारी वाजपेयी ऐसी स्थिति में होते तो वो भी इमरजेंसी का रास्ता ही चुनते। वो राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला था। कुछ लोग देश में बम बनाकर अलग-अलग जगह पर बॉम्ब ब्लास्ट करने की तैयारी कर रहे थे। मैं आपको बता दूं कि अमित शाह को आपातकाल के बारे में कुछ पता नहीं है। जो नकली शिव सेना (शिंदे) के साथ बाला साहेब ठाकरे की तारीफ करते हैं, उन्हीं बाला साहेब ने आपातकाल का समर्थन किया था। यही नहीं RSS ने भी आपातकाल को सही ठहराया था।
मुंबई में हुआ इंदिरा का स्वागत
संजय राउत ने बाला साहेब ठाकरे पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने खुलेआम इमरजेंसी को सपोर्ट किया था। मुंबई में इंदिरा गांधी का शानदार स्वागत हुआ था। उन्हें भी लगता था कि देश में अराजकता पर नियंत्रण पाना जरूरी है। पिछले 10 साल में बीजेपी ने क्या किया है वो भी याद रखिए। वो भी संविधान के रक्षक नहीं हैं।
10 साल से रोज हो रही है संविधान की हत्या
अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि अटल जी ने भी आपातकाल का विरोध नहीं किया तो ये (बीजेपी) कौन होते हैं? ये लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उनका दिमाग ठिकाने पर नहीं है। अगर हम इमरजेंसी पर बात कर रहे हैं तो मोदी सरकार के पिछले 10 साल में हर रोज संविधान की हत्या हुई है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
3 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
4 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
8 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines