पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा के दावत-ए-रमजान एक्सपो में फायरिंग की खबर सामने आई है। हैदराबाद के गुडीमलकापुर इलाके में एट किंग्स पैलेस में आयोजित एक्सपो में विवाद के चलते फायरिंग हुई, जिससे एक्सपो में तनाव फैल गया। एक्सपो में हिस्सा लेने वाले 2 दुकानदारों के बीच विवाद होने के बीच फायरिंग हुई। एक दुकान ने हवा में 2 बार गोलियां चला दीं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुलसुमपुरा के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मोहम्मद मुनव्वर ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक्सपो में परफ्यूम खरीदने आए फरहान और आयोजकों के बीच झगड़ा हुआ।
पुलिस ने जब्त किए हथियार
ACP ने बताया कि दोनों दुकानदारों के बीच किसी बात पर तीखी बहस हुई। इसके बाद फरहान और उसके दोस्तों ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें अतीकुद्दीन भी शामिल था। अचानक उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और हवा में 2 राउंड फायर कर दिए। फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और पुलिस ने अतीकुद्दीन से हथियार भी जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच करेगी। हर साल रमजान के पवित्र महीने के दौरान हैदराबाद में कई एक्सपो और फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाते हैं। इनमें से अनम मिर्जा का दावत-ए-रमजान एक लोकप्रिय एक्सपो है।
संबंधित खबरें
'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
6 mins ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
1 hr agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
3 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
5 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू, बाराखंभा रोड तक पैदल जाएंगे सांसद
6 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
6 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines