Shoaib Sania Divorce Rumors: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक की एक बार फिर अफवाह उड़ी है।
इस साल की शुरुआत में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावे किए गए थे कि सानिया-शोएब की जोड़ी अलग होने वाली है। हालांकि पिछले कुछ महीने में दोनों के बीच किसी तरह के अनबन की कोई खबर नहीं आई। अब शोएब मलिक के एक सोशल मीडिया अपडेट के बाद फिर से दोनों के बीच तलाक की अफवाह हकीकत में बदलती दिख रही है।
शोएब मलिका का पहले का इंस्टाग्राम बायो।
शोएब मलिक का इंस्टा बायो, जिसमें उन्होंने सानिया मिर्जा का नाम हटा दिया है।
दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सानिया मिर्जा का नाम हटा दिया है। पहले शोएब के इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में लिखा था, ‘एक सुपरवुमन का पति’। अब शोएब ने इसे हटा दिया है। इसके बाद दोनों के फैंस आशंका जता रहे हैं कि दोनों के बीच तलाक हो चुका है।
और पढ़ें – सानिया मिर्जा संग रिश्तों पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी
2010 में हुई थी शादी, 2018 में पैरेंट्स बना था दंपति
सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी। स्टार जोड़ी के पहले बच्चे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ था। बता दें कि सानिया और शोएब के बीच तलाक की अफवाहों को सबसे पहले तब बल मिलना शुरू हुआ जब सानिया ने इंस्टाग्राम पर अपने अलगाव के बारे में बात करते हुए कुछ पोस्ट शेयर किए थे। सानिया ने लिखा था कि टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्लाह को ढूंढो।
सानिया की ओर से ये पोस्ट उस वक्त किया गया था जब शोएब और पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। दावा किया गया था कि शोएब और आयशा उमर का अफेयर चल रहा है। इसके बाद से ही सानिया और शोएब के सोशल मीडिया पोस्ट से दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने का इशारा मिलता रहा है।
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
30 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
17 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines