Sandeshkhali violence in west bengal: संदेशखाली हिंसा पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी विधानसभा में गुरुवार को खुलकर बाेलीं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के हर सवाल का करारा जवाब दिया। उनका कहना था कि जहां हिंसा हुई वह एक संवेदनशील दंगा क्षेत्र है। राज्य सरकार ने तो वहां सरस्वती पूजा के दौरान हो रही हिंसा में स्थिति को संभाला है, वरना दंगाईयों की तो वहां कुछ बड़ा करने की योजना थी।
जांच टीम गठित की गई है
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि इस पूरे मामले में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिंसा में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम ने आगे कहा कि मैंने कभी भी अन्याय को सपोर्ट नहीं किया है और आगे भी ऐसा कभी नहीं करूंगी। उनका कहना था कि संदेशखाली हिंसा की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए राज्य आयोग और प्रशासन की टीम को वहां पहले ही भेजा जा चुका है।
महिला टीम को अलग से लगाया गया है
सीएम ने आगे विपक्ष द्वारा उठाए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार की महिला टीम मौके पर मौजूद है। इस जांच टीम में महिला अधिकारी शामिल हैं, जो पीड़ितों से मुलाकात कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी की पहचान उजागर किए बिना जांच टीम लोगों के घर-घर जा रही है, उनसे अकेले में उनके साथ हुई घटना की डिटेल रिपोर्ट तैयार कर रही है।
हर शिकायकर्ता को मिलेगा न्याय
सीएम ने कहा कि जिस जगह हिंसा हुई वहां करीब 8 साल पहले भी दंगे हो चुके हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि जिस जगह दंगा हुआ वहां RSS का आधार है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ताओं द्वारा उठाए सभी मुद्दों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
यह है मामला
वेस्ट बंगाल के संदेशखाली इलाके में बीते कुछ दिनों से हिंसा हो रही है। यहां गांव की कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों पर कथित यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। महिलाएं समेत बड़ी संख्या में लोग मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Rajya Sabha चुनाव 2024 में इतनी क्यों हो रही भाजपा और उसके उम्मीदवारों की चर्चा?
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines