Sandeshkhali arms recovery: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच नेताओं की बयानबाजी तेज है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा में बड़ा दावा कर डाला है। संदेशखाली मामले में उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसियों का यह पूरा ऑपरेशन फर्जी था। उनका आरोप था कि पहले तो ये ऑपरेशन बंगाल पुलिस को बिना सूचना दिए किया गया। बता दें शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने संदेशखाली मामले में आरोपी शेख शाहजहां के करीबी अबू तालेब मोल्ला के पास से हथियार बरामद किए हैं।
सीएम ने किए ये दावे
ममता बनर्जी ने कहा कि यहां तक आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में जो हथियार, गोला बारूद बरामद हुए वह यहां किसी कार में रखकर लाए गए थे। दरअसल, सीएम शनिवार को आसनसोल में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। बता दें यहां से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस दौरान मंच पर शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे।
लगता है बंगाल में युद्ध चल रहा है
सीएम ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में सीबीआई, एनआईए और एनएसजी जैसी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि यहां युद्ध चल रहा है। सीएम ने दावा कि कि जांच में जुटी एजेंसियां आज तक ये नहीं बता पाईं की उन्हें जो हथियार बरामद हुए वे कहां से बरामद हुए?
चॉकलेट बम के लिए सीबीआई की जरूरत क्यों?
ममता बनर्जी ने आगे मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। राज्य में चॉकलेट बम फूट जाए तो भी सीबीआई, एनएसजी की जरूरत क्यों है? मानो यहां कोई जंग चल रही हो?
ये भी पढ़ें: ‘बीजेपी ने कभी देश की आजादी के लिए काम नहीं किया’, पीएम मोदी पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
संबंधित खबरें
मणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
14 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
25 mins agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
43 mins ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
1 hr agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
1 hr agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
1 hr ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
2 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
3 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
3 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines