Sanatana Dharma Row Updates: मैं अपने को सनातनी हिंदू कहता हूं, क्योंकि मैं वेदों, उपनिषदों, पुराणों, हिंदू धर्मग्रंथों के नाम से प्रचलित साहित्यों में विश्वास रखता हूं और अवतारों और पुनर्जन्म में भी…यह शब्द महात्मा गांधी के हैं, जो खुद को सनातनी मानते थे। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उनके बाद बयान के बाद तो देश दो खेमे में बंटता जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़े ने स्टालिन का समर्थन किया तो डीएमके नेता ए राजा स्टालिन से एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने सनातन की तुलना एड्स और कुष्ठ रोग से कर डाली। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर #ArrestARaja ट्रेंड करने लगा है।
फिलहाल, राइट विंग की पार्टी भाजपा ने सनातन धर्म का विरोध करने वाले नेताओं पर जोरदार निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘सनातन धर्म को कुचलने की हसरत वाले कितने ही खाक हो गए, हिंदुओं को मिटाने का ख्वाल पाले कितने ही राख हो गए।’
आइए जानते हैं कि किन नेताओं ने क्या-क्या कहा?
Udhayanidhi Stalin
सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए- उदयनिधि स्टालिन
चेन्नई के कामराजार एरिना में 2 सितंबर को एक कार्यक्रम सनातन उन्मूलन सम्मेलन हुआ। जिसमें तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया, कोरोना की बीमारी जैसा है। इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि समाप्त ही कर देना चाहिए। हम डेंगू, मलेरिया, कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटा देना चाहिए। इसी तरह सनातन धर्म को भी मिटाना है।
Priyank Kharge
सनातन धर्म बीमारी के सामान- प्रियांक खड़गे
उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद न सिर्फ दक्षिण भारत बल्कि पूरे देश में विरोध हुआ। लेकिन INDIA गठबंधन में सहयोगी पार्टी कांग्रेस और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे समर्थन में उतर आए। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता है, यह सुनिश्चित नहीं करता है कि आपके पास मानव होने की गरिमा है तो वह धर्म नहीं है। कोई भी धर्म जो इंसानों के साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता है वह बीमारी के सामान है।
Manoj Jha
सनातन में कई सारी विकृतियां- मनोज झा
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोझ झा संसद में सरकार को अक्सर घेरते दिखते हैं। उन्होंने सनातन धर्म के मुद्दे पर उदयनिधि स्टालिन के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हमें लोगों के प्रतीक मुहावरों के भीतर जाकर सोचना होगा। कई लोगों के सनातन में कई सारी विकृतियां हैं। क्या जाति व्यवस्था अच्छी चीज है। कबीर दास ने भी अपने दोहे से आइना दिखाया है। क्या आप उन्हें फांसी पर चढ़ा देंगे।
A Raja
एड्स और कुष्ठ रोग जैसा सनातन धर्म- ए राजा
पूर्व मंत्री और डीएमके नेता ए राजा ने अपनी सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन से भी एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की तुलना उन बीमारियों से की जानी चाहिए जो सामाजिक कलंक से जुड़ी हैं। जैसे एड्स और कुष्ठ रोग।
G Parmeshwar
केजी परमेश्वर ने हिंदू धर्म की उत्पत्ति पर उठाया सवाल
कर्नाटक सरकार के गृह मंत्री केजी परमेश्वर ने हिंदू धर्म की उत्पत्ति पर प्रश्न चिन्ह उठा दिया। वे मंगलवार को एक शिक्षक दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई नहीं जनता है कि हिंदू धर्म कब जन्मा और इसे किसने पैदा किया। इस्लाम और इसाई धर्म बाहर से आए। बौद्ध धर्म यहीं पैदा हुआ। इन सभी धर्मों का सार मानवता के लिए अच्छा है।
यह भी पढ़ें: दुनिया का इकलौता अनोखा केस: युवक की बॉडी में था 600 एमएल जहर, 5000 इंजेक्शन लगे तो बची जान
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
51 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines