Sanatan Dharma Controversy, चेन्नई: सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम स्टालिन के बेटे और कैबिनेट मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा दिए गए बयान पर देश की राजनीति गर्म है, वहीं अब इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी आई है। कोर्ट ने साफ किया कि बोलने की आजादी का मतलब जहर उगलना या भड़काऊ बयानबाजी करना नहीं है। सनातन धर्म ‘शाश्वत कर्तव्यों’ का एक समूह है जिसे हिंदू धर्म से संबंधित कई स्रोतों या हिंदू जीवन शैली का पालन करने वालों से एकत्र किया जा सकता है।
बता दें कि 15 सितंबर को तमिलनाडु की राजधानी स्थित प्रदेश के उच्च न्यायालय (High Court) की जस्टिस शेषशायी की पीठ एक स्थानीय सरकारी कॉलेज के परिपत्र को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके के संस्थापक सीएन अन्नादुरई की जयंती पर छात्राओं से ‘सनातन का विरोध’ विषय पर अपने विचार रखने की अपील वाले इस परिपत्र के वापस हो जाने की वजह से कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया है।
यह भी पढ़ें: सनातन धर्म डेंगू की बीमारी की तरह… उदयनिधि के बाद एक्टर प्रकाश राज के फिर बिगड़े बोल
इसी दौरान सनातन धर्म को लेकर जारी बहस के बीच मद्रास हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि बोलने की आजादी के मौलिक अधिकार (Fundamental Right To Free Speech) का मतलब नफरत फैलाने वाले भाषण की अनुमति नहीं है। खासकर जब मामला धर्म से जुड़ा हुआ हो। कोर्ट ने कहा, ‘हर धर्म आस्था पर आधारित है और आस्था में अतार्किकता शामिल होती ही है। इसलिए जब धर्म से जुड़े मामलों पर स्वतंत्र भाषण दिया जाए, तो यह ध्यान रखना चाहिए कि उससे किसी को तकलीफ न हो। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो फ्री स्पीच हेट स्पीच नहीं हो सकती है’।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले अगस्त के आखिरी सप्ताह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और मौजूदा कैबिनेट मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर एक विवादत बयान दिया था। मंत्री ने कहा था, ‘ऐसी कुछ चीजें होती हैं, जिनका विरोध करना काफी नहीं होता, हमें उन्हें समूल मिटाना होगा। मच्छर, डेंगू बुखार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीजें हैं, जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें मिटाना होगा। सनातन भी ऐसा ही है’।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार? आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
11 mins agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines