Saman Grewal Ireland Garada: देश की बेटियां विदेशों में भी नाम रोशन कर रही हैं। इसका नमूना हमने मेजर राधिका सेन के रूप में देखा था। संयुक्त राष्ट्र से सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार पाने वाली वो देश की दूसरी महिला अधिकारी बनी थीं। इस लिस्ट में अब भारतीय मूल की समन ग्रेवाल का नाम भी जुड़ चुका है। पंजाब से ताल्लुक रखने वाली समन ग्रेवाल आयरलैंड पुलिस में अफसर बन गईं हैं। समन की इस कामयाबी पर भारत में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सभी समन को मुबारकबाद देते नहीं थक रहे हैं।
पंजाब से है ताल्लुक
समन का परिवार पंजाब के एक गांव नोलड़ी खुर्द का रहने वाला है। समन अपने पिता नरेंद्र ग्रेवाल और मां संदीप ग्रेवाल के साथ इंग्लैंड से सटे देश आयरलैंड में रहती हैं। तीनों भाई बहनों में समन सबसे बड़ी हैं। उनके छोटे भाई का नाम अरन ग्रेवाल और बहन का नाम शरण ग्रेवाल है। समन बचपन से ही पुलिस ऑफिसर बनने का सपना देख रही थीं।
यह भी पढ़ें- मेजर राधिका सेन कौन? जिसने UN में जीता सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार, चमका भारत का नाम
saman Grewal
पूरी किया बचपन का सपना
समन अपने माता-पिता से हमेशा कहती थी कि एक दिन वो आयरलैड पुलिस में ऑफिसर बनेंगी। इसके लिए उन्होंने दिन-रात पढ़ाई की। समन की मेहनत रंग लाई और वो garada (आयरलैंड की पुलिस ऑफिसर) बन गईं। समन कई बार अपने माता-पिता के साथ पंजाब आती थीं। इस दौरान उन्होंने अपने पिता के दोस्त गुरमुख बिल्ला से भी वादा किया था कि एक दिन वो garada (आयरलैंड की पुलिस ऑफिसर) जरूर बनेंगी।
समन की ट्रेनिंग शुरू
समन ने अपना सपना पूरा कर लिया है। समन ग्रेवाल अब आयरलैंड पुलिस विभाग में garada हैं। बतौर पुलिस ऑफिसर उनकी ट्रेनिंग शुरू हो गई है। बीते दिन समन ग्रेवाल ने Garda training college में अपने सीनियर्स को मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी। समन की इस उपलब्धि से पूरी परिवार बेहद खुश है।
यह भी पढ़ें- धर्मपुरी श्रीनिवास नहीं रहे, 3 बार विधायक, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद, ऐसा रहा सियासी सफर
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
24 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines