समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के रवैये पर आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर है, राज्य पर नहीं, ऐसी जानकारी हमें पहले नहीं थी।अखिलेश यादव के कहा कि अगर यब बात मुझे पहले दिन पता होती कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो मैं सपा नेताओं को दिग्विजय सिंह के पास नहीं भेजता। अगर मुझे पता होता कि कांग्रेस के लोग हमें धोखा देंगे तो मैं उन पर भरोसा नहीं करता।
मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बिगड़ते रिश्तों पर सपा प्रमुख अखिलेश ने मीडिया से कहा कि यदि हमें यह यह पता होता कि विधानसभा चुनावों में गठबंधन नहीं है तो ना हम मीटिंग में जाते और ना ही कांग्रेस नेताओं के फोन उठाते। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री (कमलनाथ) और दिग्विजय ने हमारे साख एक माटिंग की थी। उस मीटिंग में उन्होंने समाजवादी पार्टी से पूछा था कि हमारी परफॉर्मेंस कैसी रही और किस समय पर सपा के विधायक कहां-कहां जीते थे। इसकी पूरा जानकारी हमसे ली थी।
उत्तर प्रदेश में इस पर विचार करेंगे
अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्यों में गठबंधन नहीं होने की बात कही है तो हम इसे स्वीकार करते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इसक् बारे में विचार करेंगे।
MP सपा ने 22 प्रत्याशी उतारे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी सपा ने 22 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।
कांग्रेस नेता ने सीट बंटवारे पर क्या कहा?
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रमुख अजय राय का कहना है, ‘हम यूपी में 80 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। घोसी में कांग्रेस ने उन्हें (समाजवादी पार्टी को) समर्थन दिया है। अगर हम घोसी से लड़ते तो शायद वे (सपा) सीट हार गई होती।
यह भी पढ़ें : ‘मेरी Royal Enfield में ज्यादा सीटें हैं’, राहुल गांधी की किस बात पर ओवैसी ने लिए मजे
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
3 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
11 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
16 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines