हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'पाकिस्तान अपने घर जैसा लगता है...', सैम पित्रोदा का बड़ा बयान

Sam Pitroda Congress: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने पाकिस्तान के पक्ष में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह अपनी विदेश नीति को पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने पर केंद्रित करे. भारत में इतनी क्षमता है कि वह अपने पड़ोसियों के साथ संबंध सुधार सके.

विज्ञापन
सैम पित्रोदा अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहते हैं.

Sam Pitroda Statement: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह अपनी विदेश नीति का ध्यान सबसे पहले अपने पड़ोसी देशों पर केंद्रित करे. क्योंकि विदेश नीति के जरिए ही भारत अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार ला सकता है? मैं पाकिस्तान गया हूं, बांग्लादेश और नेपाल गया हूं, लेकिन मुझे पाकिस्तान में अपने घर जैसा महसूस हुआ. वहां मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी विदेश में हूं.

BJP ने की बयान की आलोचना

बता दें कि सैम पित्रोदा के बयान को BJP ने विवादास्पद बताया और उनके बयान की आलोचना भी की. BJP के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सैम पित्रोदा को आड़े हाथें लिया है. उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा को लगता है कि पाकिस्तान उनके लिए अपने घर जैसा है, इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है कि कांग्रेस का चहेता और राहुल गांधी का करीबी पाकिस्तान को पसंद करता है. 26 नवंबर 2011 को मुंबई में आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की UPA सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की थी. सैम पित्रोदा ने तो चीन को भी पसंद करते हैं, तभी कहते हैं कि भारत ने चीन से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया.

Sam Pitroda Row: चीन पर सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस का किनारा, जयराम रमेश बोले- ये पार्टी के विचार नहीं

BJP के प्रदीप भंडारी का पलटवार

BJP के प्रदीप भंडारी ने सैम पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता और सैम पित्रोदा पाकिस्तान के साथ खड़े हैं. राहुल गांधी के करीबी पाकिस्तान को अपना घर कह रहे हैं. राहुल गांधी ने शाहिद अफरीदी ने दोस्त बताया, पित्रोदा पाकिस्तान को घर बता रहे है. कांग्रेस पार्टी उसके साथ खड़ी है, जो देश के खिलाफ है. एक तरफ राहुल भारत की राजनीति में अराजकता फैला रहे हैं, दूसरी तरफ वह देश विरोधी के साथ हैं. देश जानता है कि पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान ने कराया, फिर ऑपरेशन सिंदूर से सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया.

‘प्रधानमंत्री ने की थी भविष्यवाणी’, सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी पर BJP ने शेयर किया Video

बयान को शहीदों का अपमान बताया

क्या कोई देशभक्त यह कह सकता है कि पाकिस्तान घर की तरह है. राहुल-सोनिया के घर के सदस्य की तरह माने जाने वाले पित्रोदा ने ऐसा कहा है तो क्या यह बात राष्ट्रविरोधी नहीं है? उन्होंने भारतीय सैनिकों और उनकी वीरता को अपमानित किया है. हाफिज सईद ने कहा था कि कांग्रेस से गुफ्तगू होती है. कांग्रेस को देश से प्रेम नहीं है, वह पाकिस्तान से प्रेम करते हैं. आतंकी यासीन मलिक ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार के समय उन्होंने पाकिस्तान जाकर हाफिज सईद जैसे आतंकियों से मीटिंग की थी. इन सभी से साबित होता है कि कांग्रेस को अपने देश से प्यार नहीं है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें