Jairam Ramesh On Sam Pitroda Row : ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर दिए गए बयान से पार्टी ने खुद को किनारा कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि ये पार्टी के विचार नहीं हैं। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए कथित विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं।
जानें जयराम रमेश ने क्या कहा?
कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर की गई टिप्पणी से कांग्रेस का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन देश की विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा 19 जून 2020 को सार्वजनिक रूप से चीन को दी गई क्लीन चिट भी शामिल है।
यह भी पढ़ें : Sam Pitroda का मोबाइल-लैपटॉप सब हैक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को हैकर्स ने धमकाया
उन्होंने आगे कहा कि चीन पर पार्टी का सबसे हालिया बयान 28 जनवरी 2025 को जारी किया गया था। जयराम रमेश ने आगे कहा कि यह भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद को इस स्थिति पर चर्चा करने और इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान निकालने के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।
सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला
आपको बता दें कि सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में कहा कि अक्सर चीन के खतरे को बहुत ही बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जाता है। भारत चीन को अपना दुश्मन मानना बंद करे। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सैम पित्रोदा के इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस की मानसिकता पता चलती है। भाजपा द्वारा सैम पित्रोदा के बयान की अलोचना करने के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई।
यह भी पढ़ें : ‘प्रधानमंत्री ने की थी भविष्यवाणी’, सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी पर BJP ने शेयर किया Video
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines