Mayor Arya Rajendran Work With Her Newborn Baby: तिरुवनंतपुरम की मेयर आर्या राजेंद्रन ने कुछ समय पहले देश में सबसे कम उम्र की मेयर होने पर सुर्खियां बंटोरी थीं। अब एक बार फिर से मेयर आर्या सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने नवजात बच्चे के साथ मेयर की कुर्सी पर बैठकर काम करती दिखाई दे रही हैं।
फोटो पर मिलीं ये प्रतिक्रियां
टीवी टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेयर आर्या राजेंद्रन की अपने बच्चे को गोद में लेकर फाइलों की समीक्षा करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर आई है, जिस पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने उन्हें एक ऐसी महिला होने का तमगा दिया है कि पेशे और परिवार दोनों जिम्मेदारियों को सहजता से निभाती है। कई लोगों ने कहा है कि मातृत्व किसी महिला के करियर में बाधा नहीं बनता है।
लोगों ने ट्रोल भी किया
रिपोर्ट में बताया गया है कि फोटो की आलोचना और ऑनलाइन ट्रोलिंग भी हुई। कुछ आलोचकों ने फोटो की प्रामाणिकता पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ये बस एक फोटो खींचने या खिंचाने का मौका है। कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि वो एक मेयर हैं। उच्च पद पर बैठने के बाद उन्हें कई सहायक भी मिले होंगे। सवाल किया है कि क्या ऐसे में भी उनके पास सुविधाओं का अभाव है?
21 साल की उम्र में बनी थीं मेयर
बता दें कि 24 साल की आर्या राजेंद्रन ने 21 साल की उम्र में यानी साल 2020 में मेयर का पदभार ग्रहण किया था। इसके साथ ही उनके नाम देश में सबसे कम उम्र की मेयर होने का रिकॉर्ड बन गया था। उन्होंने सीपीआई (एम) विधायक सचिन देव से शादी की है, जो वर्तमान में केरल विधानसभा में सबसे कम उम्र के विधायक हैं। आर्या ने 10 अगस्त को बेटी को जन्म दिया है।
संबंधित खबरें
क्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
14 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines