Saffron Price get increased: ईरान की तरफ से केसर की सप्लाई में कमी होने के बाद से भारत में इसकी कीमत में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वही रिटेल मार्केट में इसकी कीमत में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अच्छी क्वालिटी के केसर की कीमत करीब 3.5 से 3.6 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।
1 किलोग्राम केसर की कीमत 10 ग्राम सोने जितनी
यही वजह है कि इन दिनों केसर की कीमतों की तुलना सोने से की जा रही है। अगर एक किलो केसर की कीमत 4.95 लाख होगी। इतनी कीमत में 70 ग्राम सोने के जेवर बनवा सकते हैं। ईरान पूरी दुनिया में सबसे अधिक केसर प्रोड्यूस करने वाला देश है। वो पूरी दुनिया का 90 प्रतिशत केसर प्रोड्यूस करता है।
केसर को लेकर भारत की बढ़ती मूसीबत
भारत हर साल 55 से 60 टन केसर का इंपोर्ट करता है। भारत ये इंपोर्ट ईरान से करता है। हालांकि, जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से भारत में केसर की खपत पूरी नहीं हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है केसर की सिमटती खेती। आकंड़ों के अनुसार साल 2011 -12 में भारत करीब 8 टन केसर का उत्पादन करता था। ये 2023-24 में घटकर 2.6 टन हो गया। बता दें कि भारत में केसर की खपत 60 टन से भी अधिक है। यही वजह है कि भारत को केसर के लिए ईरान पर निर्भर होना पड़ता है। अगर आगे भी ईरान इसी तरह केसर इंपोर्ट ना कर पाया तो आने वाले दिनों में केसर के कीमतों में और इजाफा हो सकता है।
केसर की खेती में क्यों आई कमी
जम्मू-कश्मीर के कई ईलाकों में केसर की उपज घटने की वजह सीमेंट फैक्ट्रीज हैं। दरअसल, बडगाम में हाल के दिनों में कई नई सीमेंट फैक्ट्रीज खुल गई है। यही वजह है कि केसर की खेती पर असर पड़ा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार केसर की खेती के लिए वातावरण का साफ होना बेहद जरूरी है। सीमेंट की फैक्ट्रियों से निकलने वाले कचरे की वजह से केसर के उत्पादन में कमी आई है।
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
2 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
2 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
2 hrs agoLIVE: बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा, राहत और बचाव कार्य जारी
2 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
10 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
11 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
12 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines