Sabse Bada Sawal, 23 April 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल संडे स्पेशल में मैं बात करने वाला कर्नाटक की। जहां विधानसभा चुनाव वाले हैं। 17 दिन बाद बटन दबाया जाएगा और 20 दिन बाद तय हो जाएगा कि कौन पास और कौन फेल। सबसे बड़ी बात यह है कि इसे एक आम विधानसभा चुनाव की तरह नहीं देखा जा रहा है। इसे 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले काउंटडाउन की पहली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि इससे जनता का मूड पता चलेगा।
चुनाव विधानसभा का है, लेकिन मुद्दे राष्ट्रीय हावी हो रहे हैं। ये समझना अहम है। राजनीतिक दल इसे समझने में जुटे हुए हैं। कर्नाटक की एक और महत्ता है। दक्षिण में जो पांच राज्य हैं, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र और तमिलनाडु में 130 लोकसभा सीटें हैं। कर्नाटक, दक्षिण किस ओर जा रहा है, इसकी बानगी भी पेश करने वाला है।
यह भी पढ़ें: माफिया-अपराधी अब अतीत हो गए, सहारनपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- अब यूपी नहीं है किसी की बपौती
बीजेपी पीएम मोदी के करश्मिाई नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है। मोदी 25 अप्रैल से लगातार कर्नाटक में देखे जाने वाले हैं। वे 20-25 रैलियां करने वाले हैं। वे डेढ़ महीने में दर्जन बार जा चुके हैं। राहुल गांधी भी जा रहे हैं। वे दो दिन के दौरे पर हैं। वहां लिंगायत समुदाय की बसवा जयंती में भी शामिल हुए। लिंगायत बड़ा समुदाय है। 17 फीसदी वोटर हैं।
बसेश्वर महराज को कोट करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कभी सच्चाई का रास्ता नहीं छोड़ा। उन्हें भी डराया-धमकाया गया है। पीएम कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। उधर, विपक्ष कह रहा है कि एकतरफा कार्रवाई हो रही है। कर्नाटक में स्थानीय स्तर पर भी भ्रष्टाचार का मुद्दा हावी हो रहा है। कांग्रेस कर्नाटक सरकार पर 40 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस कोई पाक साफ नहीं है। डीके शिवकुमार के खिलाफ भी जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Mayor Election: लगातार दूसरी बार मेयर बनीं AAP प्रत्याशी, जानें कौन हैं शैली ओबेरॉय?
आज का सबसे बड़ा सवाल है कि कर्नाटक का खेल…कौन पास कौन फेल? दूध पर द्वंद…किसे लगी मिर्ची? देखिए बड़ी बहस
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की No डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
37 mins agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा शुरू, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्लाबोल
6 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
13 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
14 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
14 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
16 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines