हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sabse Bada Sawal: क्या भगवान भरोसे चल रहा मणिपुर, शांति के नाम पर राजनीति क्यों?

विज्ञापन
Sabse Bada Sawal

Sabse Bada Sawal, 22 June 2023: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की। 51 दिन हो गए मणिपुर धधक रहा है। लगातार हिंसा जारी है। प्रशासन पूरी तरह से फेल है। सरकार का इकबाल गायब है। ये आंकड़ा आपको कई बार बता चुका हूं। लेकिन दोहराना जरूरी है। 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। 65 हजार से अधिक लोग अपना घर छोड़कर चले गए। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी पर चर्चा बहुत जरूरी है।

मणिपुर में अनुच्छेद 355 लागू है। यानी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों का अख्तियार है। दोनों जगहों पर बीजेपी की सरकार है। केंद्र की तरफ से न तो शांति की अपील की गई और न ही सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। देश की तरफ से सरकार शांति की अपील करे।

20 जून को पीएम मोदी अमेरिका चले गए। विपक्ष कह रहा है कि पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाई? अब पहल की जा रही है। अमित शाह ने 24 जून को बैठक बुलाई है। लेकिन विपक्ष ने इस फैसले को आड़े हाथों लिया है। तो ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि सर्वदलीय बैठक बुलाते-बुलाते बहुत देर कर दी? मणिपुर में होगी शांति या कोरी राजनीति? देखिए बड़ी बहस

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Opposition Meet In Patna Live: पटना में फोटो सेशन चल रहा है, विपक्ष की मेगा मीटिंग पर अमित शाह का तंज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola