Sabse Bada Sawal, 21 June 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करने वाला हूं वसुधैव कुटुम्बकम की। दुनिया भर में खासकर संयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिवस मनाया गया। योग स्वस्थ रहने का जरिया है, इसके जरिए पूरी दुनिया एकमंच पर आई। योग के जरिए वसुधैव कुटुम्बकम की ताल ठोंकी जा रही है। लेकिन अपने घर की बात करें तो एक कोना है जहां 50 दिन से आग धधक रही है। बात हो रही है मणिपुर की। यह हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है। 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 3300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 60 हजार से ज्यादा बेघर हो चुके हैं।
सरकार दिखती नहीं। लोगों का भरोसा सरकार से उठ चुका है। यह हम नहीं कह रहे हैं। मणिपुरी जनता द्वारा चुने गए विधायक एक ज्ञापन के जरिए पीएमओ से कह रहे हैं। मणिपुर में डबल इंजन सरकार है। 19 जून को 30 विधायकों ने ज्ञापन सौंपा है। सभी मैतेई समुदाय से थे। जिस तरह से मणिपुर की स्थिति है, उसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री की है। वे मणिपुर गए थे। लेकिन हालात जस के तस हैं। विधायकों का कहना है कि जनता का सरकार से भरोसा उठ रहा है। केंद्र सरकार से शांति की अपील नहीं की जा रही है। तो बड़ा सवाल यही है कि हिंसा के 50 दिन…कब मणिपुर के दुर्दिन? सरकार से भरोसा उठा…शांति का पहिया कहां रुका? देखिए सबसे बड़ी बहस
यह भी पढ़ें: Who is Zaka Ashraf: जिस शख्स ने दोबारा शुरू कराई थी IND-PAK सीरीज, वो फिर बनने जा रहा है पीसीबी अध्यक्ष
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
37 mins agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
3 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
4 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
10 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines