Sabse Bada Sawal, 20 May 2023: नमस्कार मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करने वाला हूं देश की अर्थव्यवस्था की। अर्थव्यवस्था नोटों के दम पर चलती है। नोटबंदी की, कालेधन पर, कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइक की, राजनीति की। साथ ही साथ आम आदमी की, उसकी परेशानियों की। कहीं न कहीं न जब ऐसे फैसले लिए जाते हैं तो उसे परेशानी झेलनी पड़ती है, उस पर कोई ध्यान ही नहीं देता है। साढ़े छह साल पहले पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए। त्राहिमाम मच गया था। 50 दिन तक लंबी-लंबी कतार लगी थीं। उस दौरान कहा गया कि कालाधन वापस होगा। देश को बड़ा फायदा होगा। नए नोट आएंगे। 99.3 फीसदी नोट वापस आ गए। देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई।
दो दिन पहले कहा गया कि क्लीन नोट पॉलिसी के तहत दो हजार रुपए के नोट वापस लिए जाएंगे। यहां बताना जरूर है कि ये लीगल टेंडर है। 23 मई से 30 सितंबर तक नोट वापस कर सकते हैं। एक बार में 20 हजार रुपए बदले जाएंगे। तो अचानक ये नौबत क्यों आई? सात साल पहले ही तो लेकर आए थे।
यह भी पढ़ें: दुनिया के नेताओं के बीच पीएम मोदी फिर अव्वल, ग्लोबल लीडर अप्रूवल में मिली 78% रेटिंग
बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि ये कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइक है। पहले तो कोई कालाधन वापस नहीं आया। वे कहते हैं कि 100 डॉलर का नोट अमेरिका में सबसे बड़ा है। तो दो हजार का नोट क्यों लाया गया? एटीएम के खांचे भी बदले गए। उस पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान आज, योगी के गढ़ में सपा से टक्कर
41 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
8 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
9 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
10 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
10 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
12 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
13 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
15 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines