हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sabse Bada Sawal: क्या राजनीतिक दलों के लिए 'रामबाण' है मुफ्त की 'रेवड़ी', आने वाले चुनाव में दिखेगी प्रभाव?

विज्ञापन
Sabse Bada Sawal

Sabse Bada Sawal, 19 May 2023: चुनावी मौसम की। वो अपने पूरे शबाब पर है। कर्नाटक में चुनाव खत्म हो चुके हैं। अब तेलंगाना, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की बारी है। उसके बाद 2024 का लोकसभा चुनाव होगा। महज 9 महीने बचे हैं। जब चुनाव आते हैं तो वादों की बरसात की जाती है। मुंगेरी लाल के सपने दिखाए जाते हैं। गारंटी दी जाती है। द ग्रेट इंडियन सेल लग जाती है। बस वोट दे दो।

हिमाचल में हमने देखा कि कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना का एक बड़ा कार्ड खेला। जिसका फायदा भी हुआ। कर्नाटक में कांग्रेस पांच गारंटी लेकर आई। जैसे हर परिवार के तीन सौ यूनिट फ्री बिजली…। पीएम मोदी ने तंज भी कसा कि जिनकी वारंटी खत्म हो गई है, वह गारंटी दे रही है। लेकिन जनता ने भरोसा दिखाया। अगर हिंदी पट्टी की बात करें तो 6 महीने में चुनाव होंगे। कमलनाथ 5 सौ रुपए में गैस सिलेंडर, किसानों की पूर्ण कर्जमाफी, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की बात कर रहे हैं। वहीं भूपेश बघेल ने भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा दिया। क्या कांग्रेस अब अपने पुराने नारे पर वापस आ रही है कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ। 10 महीने पहले 16 जुलाई को पीएम मोदी ने मुफ्त की घोषणाओं को रेवड़ी कल्चर करार दिया था। उन्होंने यह बात कई बार दोहराई। दरअसल, बीजेपी यह कह रही है कि विपक्ष गरीबों को मुफ्त की रेवड़ी बांट रही है। बीजेपी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। गरीबों को अनाज मुफ्त दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Karnataka Swearing Ceremony: सिद्धारमैया दूसरी बार बने CM, शिवकुमार के साथ 8 विधायकों ने ली शपथ, बेंगलुरु में दिखा विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन

हर देश के नागरिक का अधिकार है कि उसे मूलभूत सुविधाएं मिले। फ्री कल्चर अरविंद केजरीवाल ने बनाया। इसी के बलबूते दिल्ली और पंजाब सरकार बनाई। लेकिन रेवड़ी क्या है? इसे हर कोई अपने ढंग से परिभाषित करता है। ऐसे में आज का सबसे बड़ा सवाल पार्टियां बांटे रेवड़ी…वोट मुझको दे? किसकी गारंटी सेवा…किसकी मेवा? देखिए सबसे बड़े सवाल पर बड़ी बहस…

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola