हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sabse Bada Sawal: महाराष्ट्र में कब खत्म होगी चाचा-भतीजे की लड़ाई?

विज्ञापन
Sabse Bada Sawal

Sabse Bada Sawal, 06 July 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं महाराष्ट्र की राजनीति की बात करूंगा, लेकिन असरात का भी जिक्र होगा। महाराष्ट्र में राजनीतिक ड्रामा कब खत्म होगा? आज इस नाटक का मंचन दो जगह होता दिखा। एक मुंबई में तो दूसरा दिल्ली में दिखा। शरद पवार ने दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। जिसमें 25 सदस्य हैं, इनमें से 21 बैठक में मौजूद थे। आठ प्रस्ताव पास किए गए। प्रफुल्ल पटेल और अजीत पवार को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिन 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उन्हें भी बाहर कर दिया गया।

अजीत पवार ने कहा कि यह बैठक गैर कानूनी है। दावा किया गया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 30 जून हो चुकी है। लेकिन कहां हुई, इसका कुछ पता नहीं। यह भी कहा कि शरद पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। तीन जुलाई को चुनाव आयोग को ईमेल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: PM Modi UP Visit Update: गोरखपुर पहुंचे पीएम मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कहा कि हां, हमें ऐसी जानकारी दी गई है। तो ये खेल किस तरफ जा रहा है? पांच दिन हो गए, मंत्रालयों का बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। बीच में अफवाहों का बाजार भी गर्म हुआ। कहा गया कि एकनाथ शिंदे की छुट्टी होगी। उन पर बीजेपी की निर्भरता खत्म हो गई है। एकनाथ शिंदे सामने आए। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ अफवाह है। मैं जिसके साथ हूं, उनका साथ नहीं छोड़ूंगा।

महाराष्ट्र सरकार में 14 पद अभी भी खाली हैं। उधर, उद्धव गुट ने कहा कि आने वाले दिनों में सीएम बदलने वाले हैं। 8-10 विधायक हमारे संपर्क में हैं। वे माफी मांग रहे हैं। तो क्या शिंदे और उद्धव गुट में भी दो फाड़ होने वाली है। तो आज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि चाचा बनाम भतीजा…क्या निकलेगा नतीजा? महाराष्ट्र में झगड़ा…देश में कौन होगा तगड़ा? देखिए बड़ी बहस

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola