S Jaishankar Speech Highlights in United Nations General Assembly In New York: भारत और कनाडा के बीच राजनयिक उथल-पुथल के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बेहद सख्त तेवर दिखाए। जयशंकर ने कहा कि राजनीतिक सुविधा के अनुसार आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा पर रिस्पांस तय नहीं करना चाहिए। अब वे दिन खत्म हो गए, जब कुछ देश एजेंडा तय करते थे। वे उम्मीद करते थे कि दूसरे भी उनके साथ आ जाएंगे।
विदेश मंत्री ने कहा कि बातचीत और कूटनीति से ही तनाव को घटाया जा सकता है। हम अक्सर नियम आधारित ऑर्डर को बढ़ावा देने की पैरवी करते हैं। संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान भी उसमें शामिल होता है।
जानिए विदेश मंत्री ने और क्या-क्या कहा?
- भारत की पहल की वजह से जी-20 में अफ्रीकन यूनियन को स्थाई सदस्यता मिली। अफ्रीकन यूनियन का यह लंबे समय से हक रहा है, हमने पूरे महाद्वीप को एक आवाज दी। इस अहम कदम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को समसामयिक बनाने के लिए प्रेरित होना चाहिए।
- भारत अपने साझेदारों के साथ सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है। गुटनिरपेक्षता के युग से अब हम दुनिया के लिए विश्व मित्र के युग में विकसित हो गए हैं।
- हमने 75 देशों के साथ विकासात्मक पार्टनरशिप बनाई है। आपदा और आपातकालीन स्थिति में भी हम पहले उत्तरदाता बने हैं। तुर्की और सीरिया के लोगों ने यह देखा है।
- महिला आरक्षण विधेयक पर बोलते हुए विदेश मंत्री ने इसे अग्रणी कानून बताया। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसे समाज के लिए बोलता हूं जहां लोकतंत्र की प्राचीन परंपराओं ने गहरी आधुनिक जड़ें जमा ली हैं। हमारी सोच, दृष्टिकोण और कार्य अधिक जमीनी और प्रामाणिक हैं।
- भारत के चंद्रमा मिशन की सफलता पर मंत्री ने कहा कि भारत ‘अमृत काल’ में प्रवेश कर चुका है। जब हमारा चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा तो दुनिया ने आने वाले समय की झलक देखी।
यह भी पढ़ें: Disease X ले सकता है 5 करोड़ लोगों की जान, एक्सपर्ट्स ने बताया कि कब फैलेगी महामारी?
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines