जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। दोनों देश आमने-सामने आ गए। पाकिस्तान से टेंशन के बीच भारत के साथ रूस आ गया। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच फोन पर बात हुई, जिसमें पहलगाम अटैक और शिमला समझौते पर विस्तार से चर्चा हुई।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ शुक्रवार को पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके अपराधियों, समर्थकों और साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। साथ ही दोनों देशों की द्विपक्षीय सहयोग गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से बात की गई।
यह भी पढे़ं : ‘पाकिस्तान चाहे जितनी भी मिसाइल परीक्षण कर ले, लेकिन…’, असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश को याद दिखाई औकात
रूस ने शिमला समझौते पर क्या कहा?
विदेश मंत्री जयशंकर ने फोन पर रूस के विदेश मंत्री लावरोव से बातचीत करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों, साजिशकर्ता और उनके पनाहगरों को नहीं छोड़ेंगे। इसे लेकर रूस ने बातचीत पर बयान जारी कर कहा कि भारत और पाकिस्तान को शिमला समझौते के तहत मामले सुलझाने चाहिए। हालांकि, पाकिस्तान ने शिमला समझौते को निरस्त कर दिया है।
भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के खिलाफ क्या उठाए कदम?
आपको बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमेटिक स्ट्राइक करते हुए सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया। साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया और अटारी-वाघा बॉर्डर बंद कर दिया। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने शिमला समझौता खत्म कर दिया और भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया।
यह भी पढे़ं : सिर्फ 4 दिन भारत के सामने टिक पाएगी पाकिस्तान सेना, 5वें दिन खेल हो जाएगा खत्म!
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
41 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
1 hr agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
2 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
9 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines