Runway incursion at Delhi airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही समय पर अलग-अलग विमानों को लैंडिंग और टेकऑफ की परमीशन दे दी गई। हालांकि एक विमान की महिला पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान को रोक लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। महिला पायलट ने 300 यात्रियों की जान बचाई। दोनों विस्तारा के विमान थे। एक विमान लैंड हो रहा था, दूसरे को टेकऑफ करने की इजाजत दी गई थी।
कैप्टन सोनू गिल की सूझबूझ आई काम
दरअसल, अहमदाबाद से दिल्ली आई विस्तारा की फ्लाइट बुधवार दोपहर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लैंड हो रही थी। उसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने पार्किंग बे तक पहुंचने के लिए एक एक्टिव रनवे को पार करने का निर्देश दिया था। इसी बीच विस्तारा एयरलाइंस के दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोरा जाने वाले विमान को उसी रनवे पर उड़ान भरने की अनुमति दी गई। विमान टेकऑफ करने वाला था कि 45 वर्षीय कैप्टन सोनू गिल की नजर विमान पर पड़ी। उन्होंने एटीसी को अलर्ट किया। एटीसी के निर्देश मिलते ही उन्होंने विमान को रोक लिया।
जानकारी के अनुसार दोनों विमानों के बीच की दूरी महज 1800 मीटर थी। यदि पायलट सोनू गिल ने एटीसी को दूसरे विमान की मौजूदगी की सूचना नहीं दी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
निर्देश देकर भूल गया एटीसी
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि विस्तारा का विमान VTI926 रनवे 29 पर लैंड हुआ था। एटीसी ने उसे पार्किंग बे के रास्ते रनवे को पार करने का निर्देश दिया था। तभी एटीसी ने विमान VTI725 को रनवे 29R से टेकऑफ करने के लिए कह दिया। जब पायलट ने इसका इनपुट दिया तो एटीसी को अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने तुरंत VTI725 को टेकऑफ कैंसल करने का निर्देश दिया। डीजीसीए ने इस चूक के लिए एटीसी अधिकारी को पद से हटा दिया है।
क्या कहता है प्रोटोकॉल?
दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ के बेहद कड़े नियम हैं। यदि कोई विमान टेकऑफ या लैंडिंग की प्रक्रिया में है तो अन्य किसी भी विमान को आवाजाही की परमीशन नहीं मिलती है।
यह भी पढ़ें: भारत बनेगा दुनिया का ग्रोथ इंजन, पढ़ें BRICS बिजनेस फोरम में PM मोदी की 6 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: सरकार ने EC में अपना चेला बैठा रखा है, उन्हें भगाकर रहेंगे- खरगे
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines