RSS Leader Santanu Sinha Clarification: 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस आया तो RSS नेता शांतनु सिन्हा सफाई देने लगे। उन्होंने एक ओपन लेटर लिखकर मामले पर खेद जताया। पश्चिम बंगाल BJP के IT हेड अमित मालवीय से माफी मांगते हुए अपनी स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने उनकी फेसबुक पोस्ट को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह अपनी पोस्ट डिलीट नहीं करेंगे। वे अपने दावे पर कायम रहेंगे।
बता दें कि शांतनु सिन्हा ने एक पोस्ट में लिखा था कि अमित मालवीय यौन शोषण करता है। फाइव स्टार होटलों और पार्टी के ऑफिस में उसे लड़कियां सप्लाई की जाती हैं। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेताओं में होड़ लगी रहती है कि अमित मालवीय को लड़कियां कौन सप्लाई करेगा? इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अमित को हटाने की मांग की।
यह भी पढ़ें: BJP और बंगाल में भूचाल; अमित मालवीय पर यौन शोषण के आरोप, RSS नेता को भेजा 10 करोड़ का नोटिस
अमित ने ओपन लेटर में यह लिखा
शांतुन सिन्हा के लेटर के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत दुख की बात है कि देश की सबसे घटिया और भ्रष्ट राजनीतिक पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अमित मालवीय और भाजपा के खिलाफ नफरत भरा अभियान फैला रही है। मैं चाहता हूं कि स्पष्ट संदेश दें कि पोस्ट का उद्देश्य मालवीय को बदनाम करना नहीं था, बल्कि हनी ट्रैप में न फंसने की चेतावनी देना था, जिसे सबसे पहले स्टेट यूनिट के पूर्व अध्यक्ष तथागत रॉय ने उजागर किया था। इस तरह की गलत व्याख्या और संपादित संस्करण के लिए मैं हार्दिक दुख व्यक्त करता हूं।
पोस्ट का मकसद अमित मालवीय को बदनाम करना, उन पर यौन शोषण के आरोप लगाना नहीं था, बल्कि उन्हें चेतावनी देनी थी। उन्हें हनीट्रैप में फंसने से बचाने की कोशिश थी। यह एक चेतावनी थी कि वह हनी ट्रैप में न फंसें। कैलाश विजयवर्गीय, प्रदीप जोशी और शिव प्रसाद भी ऐसे केसों में फंस चुके हैं। अगर पोस्ट से अमित मालवीय को बुरा लगा तो इसके लिए अफसोस है। उनकी पोस्ट को जानबूझकर गलत तरीके से पेश करके पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:PM मोदी ने हाथ जोड़ नमन किया; खूब बाजी तालियां, पलकों पर बिठाया गया, देखें PMO में स्वागत का वीडियो
संबंधित खबरें
हाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 mins agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
23 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
1 hr ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
1 hr agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
2 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
4 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines