PM Modi Distributes Appointment Letters Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को रोजगार मेला के तहत 51 हजार से ज्यादा युवाओं को वर्चुअली अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार का मेड इन प्रोजेक्ट पर जोर है। युवा देश की सेवा कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ युवा ऐसे भी हैं जो देश की सेवा करना चाहते हैं। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जिन्हें आज नियुक्ति पत्र मिला है। मैं उन्हें इस अमृत काल में भारत के लोगों का ‘अमृत रक्षक’ कहता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के लिए नए रास्ते खोलने के लिए अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी अपराध के लिए जाना जाता था, लेकिन आज कानून व्यवस्था बनने के बाद यह निवेश के लिए जाना जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश जल्द ही विश्व के टॉप-3 इकोनॉमी में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में ये दोनों उद्योग (फार्मा और ऑटोमोबाइल उद्योग) और विकसित होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र द्वारा 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देने की संभावना है, जिससे युवाओं के लिए 13-14 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
बता दें कि देश में 45 जगहों पर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में केंद्रीय गृह मंत्रालय, CRPF, BSF, SSB, असम राइफल्स, CISF, ITBP, NCB के अलावा दिल्ली पुलिस में भी भर्ती की गई है।
22 जुलाई को पीएम मोदी ने 70 हजार युवाओं को सौंपे थे जॉइनिंग लेटर
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को 7वें रोजगार मेले के तहत 70 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपे थे। बता दें पीएम मोदी अब तक 4.84 लाख युवाओं को जॉइनिंग लेटर दे चुके हैं। पिछले साल अक्टूबर में धनतेरस के मौके पर पहले रोजगार मेले का आयोजन किया गया था।
किस चरण में कितने युवाओं को मिले जॉइनिंग लेटर
- पहले चरण (22 अक्टूबर 2022) में 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे
- दूसरे चरण (22 नवंबर 2022) में 71 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपे
- तीसरे चरण (20 जनवरी 2023) में 71 हजार जॉइनिंग लेटर सौंपे
- चौथे चरण (13 अप्रैल 2023) में 71 हजार जॉइनिंग लेटर सौंपे
- पांचवें चरण (16 मई 2023) में 70 हजार जॉइनिंग लेटर सौंपे
- छठे चरण (13 जून 2023) में 70 हजार जॉइनिंग लेटर सौंपे
- सातवें चरण (22 जुलाई 2023) में 70 हजार जॉइनिंग लेटर सौंपे
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
6 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
7 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
8 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
9 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
10 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines