Odisha Train Tragedy: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे के मूल कारणों की पहचान कर ली गई है। अश्विनी और समकक्ष धर्मेंद्र प्रधान के साथ पूरी रात घटनास्थल पर डटे रहे और रूट को बहाल कराने में लगे रहे। ANI से बात करते हुए अश्विनी ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना की जांच पूरी हो गई है और रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगे और सारे तथ्य सामने आएंगे।
रेल मंत्री ने ट्रेन हादसे के बाद उठ रहे सुरक्षा प्रणाली कवच को लेकर सवालों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इसका कवच से कोई लेना-देना नहीं है। कारण वह नहीं है जो ममता बनर्जी ने कल कहा था। यह घटना इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुई। दरअसल, ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा था कि यदि रूट पर एंटी कोलिशन सिस्टम होता तो यह हादसा न होता।
करेंगे सख्त कार्रवाई: बोले धर्मेंद्र प्रधान
वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके सामान्य स्थिति स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी है। भारतीय रेलवे मुफ्त ट्रेनें चला रहा है। कारणों की जांच की जा रही है। हम इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
अब तक 288 मौत, एक हजार से अधिक घायल
दरअसल, करीब 1500 यात्रियों को लेकर चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार रात ओडिशा में बालासोर जिले के बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद डिरेल हो गई। कोरोमंडल के डिब्बे साइड के ट्रैक पर जा गिरे। तभी यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आ गई और भीषण टक्कर हो गई। अब तक 288 लोगों की मौत हुई है। एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।
गलत सिग्नल के कारण लूप लाइन में गई कोरोमंडल एक्सप्रेस
सूत्रों का कहना है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन में शुक्रवार शाम 7 बजे के आसपास गलत सिग्नल के कारण चली गई थी। जिसके बाद यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना का मूल कारण रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही निर्धारित किया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्रालय ने पहले ही हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Odisha Train Tragedy: ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बचे लोगों में 5 ने सुनाई आपबीती; जो कहा, उसे जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
12 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
13 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
14 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
16 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines