हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सिक्किम में बचाव अभियान जारी, इंडियन एयरफोर्स ने 176 लोगों की बचाई सुरक्षित जान, कई लापता

Sikkim Floods: न्यूज 24 के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स ने दूरदराज के इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और संपर्क से कटे हुए इलाकों में आवश्यक आपूर्ति पहुंचाने के लिए अपने हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए हैं।

विज्ञापन

Sikkim Floods: (पवन मिश्रा)। सिक्किम में कुदरत के कहर के कारण जबरदस्त तबाही मची हुई है। कई लोग बेघर हो गए है तो कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि लापता लोगो की तादाद कितनी है इसका आकलन अभी तक लोकल प्रशाशन और सेना भी नही लगा पाई है। इसी बीच इंडियन एयरफोर्स दूत बनकर सिक्किम में राहत बचाव के काम मे लगी हुई है। इस अभियान के तहत 176 लोग सहित 16 विदेशी की सुरक्षित जान बचाई है।

16 विदेशी समेत 176 लोगों को गया बचाया 

न्यूज 24 के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स ने दूरदराज के इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और संपर्क से कटे हुए इलाकों में आवश्यक आपूर्ति पहुंचाने के लिए अपने हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए हैं। भारतीय वायुसेना ने एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए बताया है कि सिक्किम में बचाव अभियान के लिए Mi-17 V5, CH-47 चिनूक और चीता हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। और आज इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों ने 16 विदेशी नागरिकों सहित 176 जिंदा लोगों को सकुशल निकाला है।

अबतक 690 लोगों को निकाला गया सुरक्षित

इंडियन आर्मी ने बताया कि एक हजार किलो की राहत सामग्री हवाई मार्ग से पहुंचाई गई है। आपको बता दे कि अब तक, भारतीय वायुसेना ने इस प्रयास के तहत 690 लोगों को निकाला है और लगभग 36,000 किलोग्राम खाने समेत अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई। भारतीय वायुसेना की टुकड़ी सिक्किम में आगे के हेलीपैड से काम कर रही है। नागरिक प्रशासन, सेना और एनडीआरएफ के साथ मिलकर राहत के कामो में लगी हुई है।

सिक्किम में बादल फटने के बाद आई थी तबाही

बता दें कि सिक्किम में कुछ दिन पहले बादल फट गए थे। इसके बाद कई इलाकों में बाढ़ आने से जान और माल का भारी नुकसान हुआ। साथ ही इस तबाही में करीब 50 लोगों की मरने की खबर है। वहीं सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए बचाव दलकर्मी और भारतीय सेना पूरा प्रयास कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें