Republic Day Parade Online Ticket Booking: देश इस बार 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। परेड की रिहर्सल चल रही है, जो 26 जनवरी की सुबह साढ़े 9 बजे विजय चौक से शुरू होगा और राजपथ होते हुए नेशनल स्टेडियम दिल्ली में खत्म हो गई। 26 जनवरी 1950 को भारतीय सविंधान को अंगीकार किया गया था, तब से लेकर आज तक गणतंत्र दिवस मनाने की प्रथा चल रही थी। वहीं परेड देखने के लिए लोगों को इस बार भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मोबाइल या कंप्यूटर पर आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर टिकट खरीद सकते हैं। परेड के लिए ऑफलाइन टिकट भी मिलेंगे, जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन और ऑफलाइन टिकट कहां मिलेंगे?
ऑनलाइन टिकट ऐसे बुक करें
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए ऑनलाइन टिकट रक्षा मंत्रालय के पोर्टल www.aamantran.mod.gov.in पर मिलेंगे। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी जरूरी है।
ऑफलाइन टिकट इन जगहों पर मिलेंगे
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए ऑफलाइन टिकट 10 जनवरी से 25 जनवी तक मिलेंगे। इसके लिए इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (IDTC) के ट्रैवल काउंटर पर जाएं। दिल्ली टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTDC) के काउंटर और डिपार्टमेंटल सेल्स काउंटर्स पर भी टिकट मिल जाएंगे, लेकिन टिकट लेने के लिए पहचान पत्र दिखाना होगा। फीस भी देनी होगी।
कितने में मिलेगा टिकट?
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए 20 से 500 रुपये की टिकट उपलब्ध है। VIP सीटों से पीछे वाली सीटों की टिकट 500 रुपये में मिलेगी। इसके बाद टिकट 100 रुपये और 20 रुपये में मिलेगा, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर एंट्री टिकट के साथ पहचान पत्र दिखाकर मिलेगी।
पहली बार तीनों सेनाओं का महिला दस्ता हिस्सा लेगा
गणतंत्र दिवस परेड में देश की तीनों सेनाओं, पैरामिलिट्री फोर्स, सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज, विभिन्न राज्यों की पुलिस, स्कूलों-कॉलेजों के स्टूडेंट्स, NCC-NSS कैडेंट आदि शामिल होते हैं, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस पर द बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में पहली दफा तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी, एयरफोर्स की महिलाओं का दस्ता भीा शामिल होगा, यानी इस बार रिट्रीट सेरेमनी पूरी तरह से स्वदेशी होगी। यह तीनों सेनाओं का संयुक्त दल होगा और आर्मी की महिला ऑफिसर इसकी अगुवाई करेंगी। परेड में पूर्वोत्तर की 45 NCC कैडेट्स का बैंड भी पहली बार हिस्सा लेगा।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
7 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines