J&K Police Release Poster of 4 active Terrorists with ₹5 lakh Reward Each: गणतंत्र दिवस 2025 से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस जिला किश्तवाड़ ने 4 सक्रिय आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं। जिनमें से हर एक पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।
सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गुप्त
जारी पोस्टर के अनुसार आम लोगों समेत जो कोई इन आतंकियों की सूचना देगा पुलिस उसे नकद इनाम देगी। पुलिस ने लोगों से आतंकियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर उसे जांच एजेंसियों के साथ शेयर करने का आग्रह किया गया। पुलिस ने अपने पोस्टर में साफ लिखा है कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसकी सूरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-UP समेत इन 5 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
पुलिस टीम एक्टिव, आतंकियों की धरपकड़ के लिए दी जा रही दबिश
जानकारी के अनुसार आतंकियों का नाम सैफुल्लाह, फरमान, आदिल और बाशा है। चारों पर आतंकी घटनाओं में लिप्त होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार चारों कुख्यात आंतकी हैं। इनके जेल से बाहर होने से घाटी की सुरक्षा को खतरा है। चारों की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
सुरक्षाबलों ने चलाया था तलाशी अभियान, हो चुकी है हत्या
जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ में दिसंबर 2024 में कई संदिग्ध गतिविधियां हुई थीं। उस समय स्थानीय पुलिस और सेना ने यहां कई इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। सूत्रों के अनुसार उस समय कुंतवाड़ा इलाके में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) के सदस्यों ने कथित तौर पर कुछ गोलियां भी चलाईं थीं। बता दें 7 नवंबर 2024 को कुंतवाड़ा में वीडीजी के दो सदस्यों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़ें: आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में संजय रॉय दोषी करार, सोमवार को सुनाई जाएगी सजा
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines