हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गणतंत्र दिवस परेड के लिए वायु सेना की कैसी है तैयारी? 51 विमानों के साथ दिखाएगी ताकत

Indian Air Force Ready For Republic Day Parade 2024 : 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायु सेना अलग अंदाज में दिखेगी।

विज्ञापन
Indian Air Force Aircrafts (ANI)

पवन मिश्रा, नई दिल्ली:

Indian Air Force Ready For Republic Day Parade 2024 : इस बार जब आप नई दिल्ली में कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड को देखने जाएंगे तो आपको नजारा बदला-बदला सा दिखेगा। महिला शक्ति की ताकत के साथ मेक इन इंडिया की ताकत भी देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन के बाद वायुवीर आसमान में अपनी गर्जना से दुश्मन को अपनी ताकत का अहसास कराते नजर आएंगे।

भारतीय वायुसेना के 51 एयरक्राफ्ट इस बार समारोह में हिस्सा ले रहे है। 51 एयरक्राफ्ट्स में 29 लड़ाकू विमान, 8 परिवहन विमान और 13 हेलीकॉप्टर शामिल रहेंगे। फाइटर विमानों में मिग-29, सुखोई-30, मिराज-2000, तेजस, एफ-16 और जगुआर शामिल होंगे।

पहली बार शामिल होगा सी-295 एयरक्राफ्ट

परिवहन विमानों में सी-17, सी-130, एएन-32 और एएलसीएच प्रचंड शामिल होंगे। हेलीकॉप्टर्स में एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव, रुद्र, चिनूक और LCH शामिल होंगे। परेड में वायुसेना का सी-295 एयरक्राफ्ट पहली बार हिस्सा लेगा। सी-295 एक मल्टी रोल परिवहन विमान है।

परेड में 48 महिला अग्निवीर भी शामिल होंगी

गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना ने इस बार 48 महिला अग्निवीरों को शामिल किया है। महिला अग्निवीरों की एक टुकड़ी मार्चिंग परेड में हिस्सा लेगी, जबकि दूसरी टुकड़ी झांकी में शामिल होगी।

देश में बनाए गए हथियारों के प्रदर्शन पर जोर

इस दौरान मेड इन इंडिया हथियारों पर भी पूरा जोर दिया जाएगा। परेड के दौरान स्वदेशी हथियारों जैसे एलसीएच प्रचंड हेलीकॉप्टर, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और एंटी टैंक मिसाइल नाग का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही मेड इन इंडिया हथियारों में टी-90 टैंक, बीएमपी-2 इंफेंट्री कॉम्बैट वाहन, ड्रोन जैमर्स, एडवांस्ड सर्वत्र ब्रिज, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और मल्टी फंक्शन रडार का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी’ में इस बार बजेगी खास धुन

ये भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन होंगे समारोह के चीफ गेस्ट

ये भी पढ़ें: 20 से 500 रुपये में परेड देखें, टिकट कैसे बुक करें?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें