नई दिल्ली: उत्तरी भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी बारिश हो रही है। तेलंगाना में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। तेलंगाना में छह लोगों की मौत हो गई है। लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है और सड़कों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई जिले पूरी तरह जलमग्न हो गए। कईयों के घर पानी में डूब तो किसी की गाड़ी बाढ़ में बह गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। बुधवार तड़के बादल फटने से मुलुगु और भूपालपल्ली जिलों में बाढ़ आ गई। घर जलमग्न हो गए और सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे कई गांवों तक पहुंच बंद हो गई। सैकड़ों लोगों को नावों और हेलीकॉप्टरों से बचाया गया है।
लोगों के घर डूबे
तेलंगाना का भूपलपल्ली जिला बारिश और बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जिले के कई गांव पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। खुद को डूबने से बचाने के लिए लोग अपनी छतों पर कई घंटो से फंसे हुए हैं। हालांकि, राहत-बचाव का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। आज बारिश की तीव्रता कम होने की उम्मीद है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।
और पढ़िए –पीएम मोदी ने वारंगल में ऑटिस्टिक सिंगर से की मुलाकात, बताया प्रतिभा का पावरहाउस
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राज्य में आई बाढ़ पर मीटिंग बुलाई और स्थिति का जायजा लिया. केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की।
वारंगल में आई बाढ़
राज्य की राजधानी हैदराबाद में कल शाम से कोई बारिश की सूचना नहीं है, हालांकि, वारंगल में बाढ़ आ गई है, जिससे राज्य सरकार को खोज और बचाव कार्यों के लिए नावों को तैनात करना पड़ा है। वारंगल पुलिस ने अब तक 50 लोगों को बचाया है, जबकि 10,000 से अधिक लोगों को बारिश प्रभावित जिलों में राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
मुंबई में जारी है भारी बारिश
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। गुरुवार को, मुंबई और पड़ोसी रायगढ़ जिले को आईएमडी द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई थी। मौसम कार्यालय ने आज के लिए मुंबई के लिए अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
'हमेशा के लिए कब्जा नहीं कर सकते', रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, केंद्र को नोटिस
3 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
2 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
6 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
7 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines