Sajid mother exclusive interview: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नीट एग्जाम की तैयारी कर रहे रियासी जिले के मोहम्मद साजिद को आतंकियों की मदद के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी साजिद के फोन में धमाके की लोकेशन और अहम सुराग मिले. जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान में आतंकी हैंडलर के संपर्क में था और जम्मू में हमले की योजना बना रहा था. पुलिस के मुताबिक साजिद को रेडिकलाइज किया गया हैं. अब साजिद की मां ने न्यूज 24 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपने बच्चे को बेगुनाह करार दिया. साजिद की मां ने रोते हुए प्रधानमंत्री से गुहार लगाई कि “मेरा बच्चा निर्दोष है…” उसको किसी साजिश और जाल में फंसाया है.
क्या कहा साजिद की मां ने
साजिद की मां ने कहा कि उनका बेटा NEET की तैयारी के लिए रियासी से जम्मू आया था. हमने सिर्फ उसके लिए जम्मू में घर किराए पर लिया था. रियासी एक छोटा इलाका है जहां तैयारी की उचित सुविधा नहीं थी, इसलिए पूरे परिवार समेत उसे ढाई साल पहले जम्मू लेकर आए. पुलिस के मुताबिक साजिद अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ था, जिनकी तलाश जारी है. वहीं, साजिद की मां ने बताया कि मेरे बेटे को किसी साजिश जाल में फंसाया गया है. वह पांच वक्त नमाज पढ़ता था, उसमें इतनी हिम्मत नहीं कि कोई हमला करने की साजिश रचे.
जब साजिद की मां से पूछा गया कि NEET की तैयारी करने आया साजिद संदिग्ध ग्रुप कॉल्स तक कैसे पहुंचा?
साजिद की मां का दावा था “अपनी उम्र से बड़े लड़कों का साथ दो महीने पहले हुई थी दोस्ती उन्होंने ने ही जाल में फंसाया, साजिद का फोन भी वही चलाते थे” पुलिस का आरोप “रेकी करता था, ग्रुप कॉल में पाक हैंडलर्स से जुड़ा था, अकेला नहीं हैं, रेडिकलाइज किया गया हैं पूछताछ लगातार जारी हैं.
यह भी पढ़ें: जम्मू को दहलाने की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, कश्मीर से आतंकियों का मददगार गिरफ्तार
साजिद के फोन और ऐप पर बड़ा खुलासा
परिवार के मुताबिक, साजिद के पास एक ऐप था जिससे वह ग्रुप कॉल पर कई लोगों से बात करता था. दो महीने पहले उसने सेकंड हैंड मोबाइल खरीदा था जिसको साजिद की मां इस्तेमाल करती थी और कभी कभी साजिद भी, जिस युवक से सेकंड हैंड फोन खरीदा गया था, उसे हिरासत में लिया हैं. मां ने हाथ में उसके मेडल्स दिखाते हुए रो-रोकर कहा कि “मेरा बच्चा निर्दोष है… प्रधानमंत्री से गुज़ारिश है कि पूरी जांच करवाई जाए और मेरे बेटे को घर भेजा जाए.” आपको बता दे कि जम्मू पुलिस ने बीती 27 तारीख को मोहम्मद साजिद नाम के युवकों को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि यह आतंकियों का मददगार है
यह भी पढ़ें: क्या है नेशनल हेराल्ड केस? सोनिया गांधी-राहुल समेत 6 लोगों पर दर्ज नई FIR में क्या-क्या लगे हैं आरोप
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
45 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
50 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
4 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines