Ratan Tata: महान उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस और भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का पार्थिव शरीर 10 अक्टूबर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में श्रद्धांजलि के लिए रखा गया। तिरंगे में लिपटे टाटा की अंतिम झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
गृह मंत्री अमित शाह देंगे राज्य सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र सरकार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और रतन टाटा को पूर्ण राज्य सम्मान दिया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे टाटा का अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा।
उन्होंने देश और टाटा समूह को दी एक नई दिशा
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, “हम एक अपार क्षति के साथ रतन नवल टाटा को अलविदा कह रहे हैं, जो एक असाधारण नेता थे। उन्होंने न केवल टाटा समूह को बल्कि पूरे देश को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान दिया।”
“दूरदर्शी बिजनेस लीडर और दयालु आत्मा”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए रतन टाटा को एक “दूरदर्शी बिजनेस लीडर और दयालु आत्मा” के रूप में याद किया। उन्होंने टाटा की स्थिर नेतृत्व क्षमता की सराहना की और उनके समाज सेवा के प्रति समर्पण और विनम्रता की निरंतरता की प्रशंसा की।
“नैतिकता और एंटरप्रेन्योरशिप का अनूठा संगम”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाटा को “नैतिकता और एंटरप्रेन्योरशिप का अनूठा संगम” बताया और टाटा समूह के नेतृत्व के लिए उनकी सराहना की। शिंदे ने X (पहले ट्विटर) पर कहा, “रतनजी टाटा एक जीवित किंवदंती थे, जिन्होंने टाटा समूह को दशकों तक सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और उसे नई औद्योगिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया।”
जानें देश और दुनियां के किन लोगों ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेपाल के प्रधानमंत्री शर्मा ओली, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर, एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले, भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, आनंद महिंद्रा,आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, उद्यमी अनन्या बिड़ला, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, लेखक-समाजसेवी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, अभिनेता कमल हासन, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, प्रियंका चोपड़ा, गौतम अडानी।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
23 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines