Rashtrapati Bhavan Indonesians Sang Bollywood Song: देश के 76वें गणतंत्र दिवस में शिरकत करने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो अपनी पहली राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं। प्रबोवो बतौर मुख्य अतिथि गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल होंगे। बीते दिन राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं राष्ट्रपति भवन में डिनर के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां इंडोनेशिया का एक प्रतिनिधिमंडल ने हिन्दी गानों के साथ समा बांध दिया है।
‘कुछ-कुछ होता है’ पर दी परफॉर्मेंस
राष्ट्रपति भवन के बैंक्वेट हॉल में शनिवार की शाम राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के आगमन के उपलक्ष्य में भोज रखा गया था। इस भोज समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई शख्सियतें मौजूद थीं। इसी दौरान इंडोनेशिया के एक बैंड ने शाहरुख खान का गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। इस प्रतिनिधिमंडल ने शाहरुख खान के गाने ‘कुछ-कुछ होता है’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी।
यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर सजी राजधानी, चौक-चौबंद सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म का गाना
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इंडोनेशिया का बैंड पूरी धुन में ‘कुछ-कुछ होता है’ गाता नजर आ रहा है। यह गाना शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का है। मशहूर गायक उदित नारायण और अल्का यागनिक ने इस गाने में अपनी आवाज दी है।
क्यों खास है इंडोनेशिया?
बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का तीन दिवसीय भारत दौरा कई मायनों में अहम है। इस दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों पर बात करेंगे। रक्षा और व्यापार समेत कई मुद्दों पर समझौते किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया को भारत का अहम साझेदार बताया है। इंडोनेशिया न सिर्फ 10 आसियान देशों की लिस्ट में शामिल है बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में काफी स्ट्रैटिजिक लोकेशन में मौजूद है।
यह भी पढ़ें- पहली गणतंत्र दिवस परेड में कौन था भारत का अतिथि, इस साल के Chief Guest से क्या है कनेक्शन?
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines