Rashtrapati Bhavan Durbar Hall-Ashok Hall Rename: राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों का नाम बदल दिया गया है। दरबार हॉल का नाम गणतंत्र मंडप और अशोक हॉल का नाम अशोक मंडप रखा गया है। इसे लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जानकारी दी है। इसे लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
राष्ट्रपति भवन में दरबार हॉल वो जगह है, जहां राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए समारोह आयोजित होते हैं, जबकि अशोक हॉल एक बॉलरूम है। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी रिलीज के अनुसार, दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदलकर क्रमश: गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप कर दिया गया है। नाम बदलने का उद्देश्य राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक के मूल्यों को दर्शाना है।
यह भी पढ़ें : Photos: राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम हुआ ‘अमृत उद्यान’
जानें क्यों बदला गया दरबार हॉल का नाम?
राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि ‘दरबार’ शब्द का अर्थ भारतीय शासकों, अंग्रेजों के दरबार और सभाओं से संबंधित है। देश में गणतंत्र बनने के बाद इसकी प्रासंगिकता खत्म हो गई। प्राचीन काल से भारतीय समाज में गणतंत्र की अवधारणा निहित है, इसलिए दरबार हॉल के लिए गणतंत्र मंडप का उपयुक्त नाम है।
अशोक हॉल के नाम बदलने की क्या है वजह?
‘अशोक’ शब्द का अर्थ- वह व्यक्ति जो सभी दुखों से मुक्त हो। यह शब्द सम्राट अशोक और अशोक वृक्ष को भी प्रदर्शित करता है। ऐसे में ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ रखा गया।
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला
राष्ट्रपति भवन के दो हॉल के नाम बदलने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां दरबार की भले ही कोई अवधारणा नहीं है, लेकिन शहंशाह है। इससे पहले वह पीएम को शहंशाह कह चुकी हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक
34 mins agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
34 mins agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
51 mins agoकनॉट प्लेस में 'तिरंगा' मार्च से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके
1 hr ago‘छात्रों की आड़ में अराजकता...’, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला
1 hr ago'तिरंगा मार्च' से ठीक पहले अभिजीत दीपके को पुलिस ने थमाया कौन सा नोटिस?
1 hr agoCJP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके के पास पहुंची पुलिस और थमाया नोटिस
3 hrs agoविदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन
3 hrs agoविपक्ष के आगे झुका EC? 24 घंटे में 2 बड़े फैसले; 2018 में किया था विरोध
4 hrs ago'शांतिपूर्ण प्रदर्शन से नहीं, सरकार...', कारोबारियों की शिकायत पर दीपके
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines