Kerala Court Verdict Sexual Abuse Case : केरल की एक अदालत ने यौन शोषण मामले में रिटायर्ड सिपाही को दोषी ठहराते हुए अपना फैसला सुनाया। रेप से जुड़े दो पॉक्सो मामले में दोषी को 25 और 50 साल जेल की सजा सुनाई गई। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी, इसलिए दोषी को सिर्फ 50 साल तक ही जेल में रहना पड़ेगा। साथ ही आरोपी के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है।
केरल के अडूर में आरपीएफ से रिटायर्ड सिपाही सुरेंद्रन ने 11 साल की दो लड़कियों के साथ रेप किया। आरोपी की पत्नी 12 सितंबर 2021 को परिवार के एक शादी समारोह में गई हुई थी। इस दौरान आरोपी ने अपने घर में एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। इससे पहले उसने करीब 4 साल में एक दूसरी लड़की के साथ कई बार रेप किया था।
यह भी पढ़ें : बार-बार समझाने पर भी नहीं मानी बेटी, तो पिता ने पहले पीटा फिर पिलाया कीटनाशक, मौत
दोनों केसों में एक साथ चली थी सुनवाई
इसके बाद दोनों लड़कियों ने साहस जुटाते हुए पुलिस से इस मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने रिटायर्ड सिपाही के खिलाफ अलग-अलग पॉक्सो का मुकदमा दर्ज किया। अदालत में पॉक्सो के दोनों मामले की सुनवाई एक साथ चली। न्यायाधीश शिबू डैनियल ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ सख्त सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें : Attappadi Madhu Murder Case: एससी-एसटी कोर्ट ने 14 आरोपियों को दोषी पाया, दो बरी
अदालत ने 4.5 लाख रुपये का ठोका जुर्माना
अदालत ने पहले मामले में दोषी सुरेंद्रन (69) को 25 साल जेल की सजा सुनाई और 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। दूसरे मामले में आरोपी के खिलाफ 50 साल की सश्रम कारावास और 3 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। हालांकि, दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी, इसलिए सुरेंद्रन को 50 साल ही जेल में बिताने होंगे।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
9 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines