Ranya Rao Gold Smuggling Controversy: सोने की तस्करी मामले में साउथ एक्ट्रेस रान्या राव बुरी तरह से फंस गई हैं। अब भाजपा नेता बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने रान्या पर अभद्र टिप्पणी कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। पाटिल ने रान्या पर आरोप लगाया है कि उसने अपने शरीर के हर हिस्से में सोना छिपाया हुआ था। इसके अलावा यतनाल ने तस्कर मामले में कई और बातें भी कहीं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
कैसे की थी सोने की तस्करी
यतनाल ने दावा किया कि उन्होंने मंत्रियों सहित इसमें शामिल लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र कर ली है। पाटिल ने आगामी विधानसभा सत्र में उनका पर्दाफाश करने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि मैंने उसके कनेक्शनों, सुरक्षा मंजूरी हासिल करने में उसकी मदद करने वालों और सोने की तस्करी कैसे की गई, इस बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ली है। अब मैं आगामी सत्र में सब कुछ उजागर करूंगा। दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, क्या हम किसी का बचाव सिर्फ इसलिए कर सकते हैं क्योंकि वह केंद्र सरकार का कर्मचारी है?
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में क्यों मचा हंगामा? हाथों में पोस्टर लिए नारेबाजी करते दिखे मंत्री और विधायक
सीमा शुल्क अधिकारियों की ओर इशारा
भाजपा नेता ने सीमा शुल्क अधिकारियों की चूक की ओर भी इशारा किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि रान्या राव को 3 मार्च को दुबई से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर डीआरआई ने गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने उसके पास से 12.56 करोड़ रुपये की 14.2 किलोग्राम विदेशी सोने की छड़ें जब्त की थीं।
रान्या राव को मिला आईपीएस पिता का सपोर्ट
डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक पुलिस अधिकारी ने हाल ही में खुलासा किया कि अभिनेत्री रान्या राव को उनके सौतेले पिता, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीजीपी के रामचंद्र राव के कहने पर कई मौकों पर वीआईपी प्रोटोकॉल दिया गया था। हालांकि एजेंसी पिछले कुछ समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। उसे संदेह था कि वह एक जाने-माने तस्करी पैटर्न का इस्तेमाल कर रही है। दुबई से हाल ही में वापस आने पर अधिकारियों ने उसे हवाई अड्डे पर रोका और उसके पास से विदेशी मूल की 12 सोने की छड़ें जब्त कीं। रिपोर्ट के अनुसार, हवाई अड्डे पर तैनात हेड कांस्टेबल बसप्पा बिल्लुर उर्फ बसवराज ने अपने बयान में डीआरआई अधिकारियों को बताया कि उसने नियमित सुरक्षा जांच से बचने में रान्या की व्यक्तिगत रूप से सहायता की थी।
यह भी पढ़ें: ‘एनकाउंटर करना पड़े तो करें’ – बिहार में BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines