हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बदजुबानी करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ क्या हो सकती है कार्रवाई, क्या कहता है नियम?

विज्ञापन

Ramesh Bidhuri Delhi BJP MP Objectionable Statement: दिल्ली भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के BSP सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक बयान से सियासत गरमा गई है। असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए बीजेपी ने अपने सांसद रमेश बिधुड़ी को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया। उनसे पूछा गया है कि आखिर उनपर कार्रवाई क्यों न की जाए?

अब सवाल ये कि क्या रमेश बिधूड़ी के व्यवहार पर एक्शन हो सकता है और वो एक्शन क्या होगा? दरअसल, संविधान के आर्टिकल 105 (2) के तहत भारत में संसद में कही गई किसी भी बात के लिए कोई सांसद किसी कोर्ट के प्रति उत्तरदायी नहीं होता।

यानी सदन में कही गई किसी भी बात को कोर्ट में चैलेंज नहीं किया जा सकता, लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं कि सांसदों को संसद में कुछ भी बोलने की छूट मिली हुई है। एक सांसद जो कुछ भी कहता है, वो लोकसभा में प्रोसिजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस के रूल 380 के तहत स्पीकर के कंट्रोल में होता है। यानी संसद में किसी माननीय के असंसदीय भाषा पर स्पीकर को ही एक्शन लेने का अधिकार है।

रमेश बिधूड़ी मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान की आलोचना के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दानिश अली के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। दानिश अली से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि नफरत के बजाार में मोहब्बत की दुकान खुल रही है।

देश की सबसे बड़ी पंचायत में बीजेपी सांसद रमेश बिधुड़ी ने अपशब्दों की बौछार की। इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में ही इसके लिए खेद जताया और पीठासीन अधिकारी से अपशब्दों को हटाने की मांग की। बिधुड़ी के अपशब्द लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिए गए।

रमेश बिधूड़ी पर किसने क्या कहा?

केवल आतंकवादी कहा होता, तो हमें इसकी आदत है- उमर अब्दुल्ला, नेता, नेशनल कॉन्फ्रेंस

जो कहा वो निंदनीय, रक्षा मंत्री की माफी नाकाफी है- जयराम रमेश, महासचिव, कांग्रेस

बिधूड़ी की भाषा एक गुंडे, माफिया की भाषा है- संजय सिंह, सांसद, AAP

ओबीसी को गाली देना भाजपा की संस्कृति है- महुआ मोइत्रा, नेता, TMC

मुझे भरोसा है बिधूड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी- असदुद्दीन ओवैसी, चीफ, AIMIM

आखिर रमेश बिधूड़ी ने संसद में क्या कहा था?

ओय @#%$… ओय..ओय उग्रवादी.. श्रेय ले रहे हैं… सर….ए उग्रवादी, बोलने नहीं दूंगा कभी खड़ा होगा तो, ये बता रहा हूं। ए उग्रवादी @#$%… सर, ये जो श्रेय अगर जाता है तो देश के प्रधानमंत्री को जाता है… ये आतंकवादी है, उग्रवादी है.. ये @#$% आतंकवादी है। इसकी बात नोट करते रहना जी, बाहर देखूंगा इस @#$ को..>

इतने भद्दे शब्दों का इस्तेमाल रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली के लिए किया और ये वाक्या नए संसद भवन में 21 सितंबर की शाम को उस वक्त हुआ, जब चर्चा के दौरान रमेश बिधूड़ी चंद्रयान-3 पर बोल रहे थे और इसका पूरा श्रेय पीएम मोदी को दे रहे थे। तब बीएसपी के सांसद कुंवर दानिश अली ने टोका-टाकी की, तो रमेश बिधूड़ी आपा खो बैठे, फिर जो मुंह में आया बोलने लगे।

कौन हैं रमेश बिधूड़ी?

रमेश बिधूड़ी पढ़े लिखे राजनेता हैं। पहले कई साल तक दिल्ली में विधायक रहे और अब दो बार से साउथ दिल्ली ने उन्हें सांसद चुनकर संसद भेजा। बिधूड़ी ने बीकॉम, एलएलबी की डिग्री ली है। प्रोफेशन में वकील, बिजनेसमैन, किसान और सोशल वर्कर लिखा है। साल 2003 से मई 2014 तक दिल्ली में विधायक रहे। 2014 और 2019 में लोकसभा सांसद चुने गए। शहरी विकास, ओबीसी कल्याण, श्रम, रोजगार कई समितियों में शामिल हैं। बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराते रहते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें