हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बंगाल के हावड़ा में रामनवमी शोभायात्रा पर फेंके पेट्रोल बम, कई गाड़ियां आग के हवाले, गुजरात के वडोदरा में भी पथराव

विज्ञापन

Rama Navami 2023: पश्चिम बंगाल और गुजरात में राम नवमी शोभायात्रा पर पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बंगाल के हावड़ा में अराजक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव किया। पेट्रोल बम भी फेंके और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मोर्चा संभाला है।

वहीं, गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव हुआ। इसके बाद पुलिस को अराजकतत्वों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। ये घटना फतेहपुर रोड पर हुई। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं।

हावड़ा बवाल में 15 घायल, लोगों ने गाड़ियां तोड़ी, आग के हवाले किया

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिवपुर इलाके से हावड़ा मैदान की तरफ जा रही रामनवमी की शोभायात्रा पर गुरुवार की शाम अचानक पथराव हुआ। साथ ही जुलुस पर पेट्रोल बम भी फेंके गए। बताया जा रहा है कि इस यात्रा में हजारों की संख्या में भीड़ थी। जिसमे महिला भी शामिल थीं। इस घटना में करीब 15 से अधिक लोगों की घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन

इस यात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बावजूद इसके शोभायात्रा पर पथराव और पेट्रोल बम फेंके गए। इस घटना को लेकर माहौल तनावपूर्ण है। गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की। इलाके में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

फोटो-वीडियो में देखें बवाल…

गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

आगजनी के बाद लोग भागते नजर आए। पुलिस मार्च कर रही है।

पथराव में कई लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

सीएम ममता ने कहा था- दंगे भड़काने का अधिकार किसी को नहीं

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने की छूट दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मुस्लिम इलाकों से गुजरने से परहेज करिए। यह भी दावा किया था कि भाजपा का एक गुंडा कह रहा था कि वे रामनवमी के जुलूस के दौरान सड़कों पर सशस्त्र होकर निकलेंगे। हम रामनवमी के किसी भी जुलूस को नहीं रोकेंगे।

लेकिन याद रखें, रमजान चल रहा है कानून अपना काम करेगा। अगर मुस्लिम बहुल इलाकों में हिंसा भड़काने की कोशिश की तो ठीक नहीं होगा। जुलूस और जनसभाएं करने का पूरा अधिकार है। लेकिन किसी को दंगे भड़काने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: West Bengal News: रामनवमी पर बंगाल के कोने-कोने से निकली शोभायात्रा, अस्त्र-शस्त्र का हुआ प्रदर्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola