देशभर में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। वहीं देश में 6 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर हिंदू संगठनों से अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस ने अंजनी पुत्र सेना को रामनवमी की शोभायात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
पुलिस ने कहा कि पिछले साल यानी 2024 में भी शोभायात्रा की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी शोभायात्रा निकाली गई। परिणामस्वरूप हिंसा हुई, जिसमें हजारों रुपये के जान-माल की हानि हुई। इससे पहले 2022 और 2023 में शोभायात्रा के प्रस्तावित रूट पर हिंसा हुई थी। पुलिस ने कहा कि हिंदू संगठन की ओर से 17.04.2024 को निकाली गई रैली के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई शर्तों का उल्लंघन किया गया। रामनवमी की शोभायात्रा के लिए हावड़ा पुलिस ने दो नए रूट प्रस्तावित किए हैं।
पुलिस ने अंजनी सेना के सचिव को लिखे पत्र में यात्रा के दो नए रूट बताए हैं। पुलिस ने बताया कि अंजनी सेना विवादित रूट की बजाय राम राजा मंदिर रोड से महेंद्र भट्टाचार्य रोड और नेताजी सुभाष रोड से मलिक फतेह मोड़ से यात्रा निकाली जा सकती है। वहीं दूसरा प्रस्तावित रोड भगवान नरसिंह मंदिर के पास अवनि माॅल से जगत बनर्जी घाट रोड होते हुए एमजी रोड और हावड़ा मैदान तक बताया है। पुलिस ने अंजनी सेना से कहा कि राम राजा रोड पर हर साल श्रीराम सेना की ओर से शोभायात्रा निकाली जाती है। ऐसे में आप भी श्रीराम सेना के रूट पर शोभायात्रा निकाल सकते हैं।
शोभायात्रा में डीजे और बाइक पर रोक
बता दें कि इस बार बीजेपी ने पूरे बंगाल में रामनवमी पर 2 हजार शोभायात्राएं निकालने की योजना बनाई है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय की ओर से शोभायात्राओं को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य के एडीजी लाॅ एंड आॅर्डर जावेद शमीम ने निर्देश जारी किया है कि हावड़ा ग्रामीण और हावड़ा कमिश्नरेट क्षेत्रों में दो से नौ अप्रैल तक सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। इसके अलावा शोभायात्रा में डीजे और मोटरसाइकिल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
ये भी पढ़ेंः 12 साल में वक्फ ने कितनी जमीन जोड़ी? गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पेश किए आंकड़े
2 हजार शोभायात्राएं निकालेगी BJP
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि इस रामनवमी पहले से बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। इस बार कम से कम 2 हजार शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान करीब 1 करोड़ लोग इन शोभायात्राओं में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल 50 लाख युवाओं ने शोभायात्रा में शिरकत की थी।
ये भी पढ़ेंः वक्फ संशोधन बिल के पास होने का चुनावों पर कितना असर? सहयोगी पार्टियों पर दवाब
संबंधित खबरें
नौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
29 mins agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
30 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
3 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines