Ram Mandir Inauguration : अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर सजधज कर तैयार हो गया है। अब रामलला 22 जनवरी को विधि-विधान से अपने गर्भगृह में विराजमान होंगे। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले मेहमानों के रहने और खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। देश-विदेश से रामलला के लिए तोहफे आ रहे हैं। इसी क्रम में कश्मीर के मुस्लिम भाई-बहनों ने श्रीराम के लिए उपहार भेजा है तो अफगानिस्तान से जल आया है।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार को कहा कि कश्मीर, तमिलनाडु और अफगानिस्तान से आए तोहफे श्रीराम मंदिर के यजमान अनिल मिश्रा को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास कश्मीर के कुछ मुस्लिम भाई और बहन आए थे। उन्होंने अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण को लेकर आनंद व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir की थ्री लेयर सिक्योरिटी
मजहब अलग, लेकिन पूर्वज एक हैं
आलोक कुमार ने कहा कि मुस्लिम भाई-बहनों ने कहा कि हमारा मजहब भले ही अलग है, लेकिन हमारे पुरखे एक हैं और श्रीराम हमारे सबसे आदरणीय पूर्वज हैं। ऐसा कहने के बाद उन्होंने (मुस्लिम भाई-बहनों) मुझे रामलला की सेवा के लिए कश्मीर का दो किलो ऑग्रेनिक केसर दिया। मैंने श्रीराम मंदिर के यजमान अनिल मिश्रा को यह केसर दे दिया है।
तमिलनाडु से आई चादर
वीएचपी अध्यक्ष ने कहा कि तमिलनाडु के रेशम निर्माताओं ने एक सिल्क बेडशीट भेजी है, जिसमें श्रीराम मंदिर की चित्र बनी हुई है। साथ ही अफगानिस्तान से कुभा नदी का जल भी आया है। यह जल श्रीराम के जलाभिषेक के लिए भेजा गया है।
संबंधित खबरें
INDIA Bloc की रैली के लिए रामलीला मैदान की सुरक्षा कड़ी, 4000 पुलिस तैनात
1 min ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines