किसान नेता राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। सिर्फ धक्का-मुक्की ही नहीं, बल्कि किसी ने उनकी पगड़ी भी गिरा दी। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राकेश टिकैत भीड़ के सामने खड़े हैं और लोग उनका विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी पगड़ी गिरा दी।
मामला कहां का है?
यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है, जहां पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज शहर बंद था। हिंदू संगठनों द्वारा एक जुलूस निकाला गया, जिसके बाद एक सभा आयोजित की गई। किसान नेता राकेश टिकैत भी इस सभा में शामिल हुए, लेकिन वहां उनका विरोध शुरू हो गया। विरोध के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उनकी पगड़ी गिरा दी गई। हालांकि टिकैत ने दोबारा पगड़ी पहनी और विरोध कर रहे लोगों से तीखी बहस भी हुई।
क्यों हुआ विरोध?
बताया जा रहा है कि राकेश टिकैत द्वारा पहलगाम हमले के बाद दिए गए एक बयान से कई लोग नाराज़ थे। जैसे ही उन्होंने इस रैली में भाग लिया, लोग भड़क गए और उन्हें वापस जाने के लिए कहने लगे। जैसे ही टिकैत मंच की ओर बढ़े, वहां हंगामा शुरू हो गया और उनके खिलाफ नारेबाज़ी होने लगी। एक व्यक्ति ने झंडे से उन पर हमला करने की भी कोशिश की। विरोध कर रहे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में भी नारे लगाए। हालांकि, वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने राकेश टिकैत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
क्या कहा था राकेश टिकैत ने?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद राकेश टिकैत ने एक विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “इस घटना से किसे फायदा हो रहा है? चोर आपके बीच में है, पाकिस्तान में नहीं। कौन हिंदू-मुस्लिम कर रहा है, जवाब उसी के पास है।” उनके इस बयान के बाद व्यापक विरोध देखने को मिला था।
22 अप्रैल को क्या हुआ था?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। मरने वालों में अधिकांश पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तनाव बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले के बाद कहा था कि यह हमला भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस है और इसका जवाब जरूर मिलेगा।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
6 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
7 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
12 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
14 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines