Rakesh Jhunjhunwala Passes Away: देश के दिग्गज बिजनेस मैन 62 साल के राकेश झुनझुनवाला का आज मुंबई के कैंडी अस्पताल निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। राकेश झुनझुनवाला हाल ही में आकासा एयरलाइंस के के उद्घाटन समारोह में सार्वजनिक तौर पर दिखे थे। बता दें कि राकेश झुनझुनवाला की नेटवर्थ 40 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है। इतनी संपत्ति का मालिक बनने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की।
कहा जाता है कि राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज के बाद से ट्रेडिंग में जाने का मन बना लिया था। इस बारे में जब उन्होंने अपने पिता राधेश्याम झुनझुनवाला (इनकम टैक्स अधिकारी) को बताया तो पिता ने ट्रेडिंग के लिए रुपए देने से साफ इनकार कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद राकेश झुनझुनवाला ने किसी तरह पांच हजार रुपए जमा किए और 1985 में पांच हजार रुपए लेकर दलाल स्ट्रीट पहुंचे। इन रुपयों को उन्होंने इन्वेस्ट किया। थोड़े दिनों बाद उन्होंने 43 रुपए के हिसाब से टाटा टी के 500 हजार शेयर खरीद लिए।
2 लाख 15 हजार के इन्वेट पर हुआ पांच लाख रुपए का मुनाफा
राकेश झुनझुनवाला ने टाटा टी के 5000 हजार शेयर 43 रुपए के हिसाब से खरीदे यानी उन्होंने 2 लाख 15 हजार रुपए इन्वेस्ट किया। करीब 90 दिनों बाद जब टाटा टी के शेयर के भाव ऊपर चढ़े तो उन्होंने इसे 143 यानी एक शेयर पर 100 रुपए के मुनाफे से बेच दिया। तीन महीने में ही राकेश झुनझुनवाला को पांच लाख रुपए का मुनाफा हो गया। इसके बाद राकेश झुनझुनवाला ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
राकेश झुनझुनवाला के परिवार में कौन-कौन
राकेश झुनझुनवाला का शादी 1987 में रेखा झुनझुनवाला से हुई थी। उनके परिवार में रेखा झुनझुनवाला के अलावा बेटी निष्ठा झुनझुनवाला, दो बेटे आर्यमन और आर्यवीर झुनझुनवाला हैं।
जड़ें राजस्थान से जुड़ीं लेकिन दिल से मुंबईकर थे राकेश झुनझुनवाला
राकेश झुनझुनवाला का परिवार मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं से आता है लेकिन काफी पहले इनका परिवार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शिफ्ट हो गया। कहा जाता है कि जड़ें तो राकेश झुनझुनवाला की राजस्थान से जुड़ी थीं लेकिन वे दिल से मुंबईकर थे। ट्रेडिंग से हटकर उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा था। उन्होंने श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश, शमिताभ और का एंड की को प्रोड्यूस भी किया था।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines