नई दिल्ली: राकेश झुनझुनवाला मालाबार हिल्स में अपने परिवार के लिए 14 फ्लोर का आलीशान बंगला बनवा रहे थे। खबरों के मुताबिक, इस बंगले का काम लगभग पूरा हो चुका है और वे जल्द ही पत्नी रेखा और तीनों बच्चों समेत यहां रहने के लिए आनेवाले थे। बताया जा रहा है कि राकेश झुनझुनवाला का ये बंगला मुकेश अंबानी के एंटिलिया की तरह आलीशान बनाया गया है। राकेश झुनझुनवाला के परिवार में अब उनकी 57 साल की पत्नी रेखा, बेटी निष्ठा और जुड़वा बेटे आर्यमन और आर्यवीर हैं। फिलहाल उनका परिवार इल पालाज्जो अपार्टमेंट में रहता है।
और पढ़िए – Gold Price Update: खुशखबरी! सोना 3700 तो चांदी 21600 रुपये मिल रहा है सस्ता
10 साल पहले खरीदी थी रिज अपार्टमेंट्स की पूरी बिल्डिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला ने करीब 10 साल पहले रिज अपार्टमेंट्स की पूरी इमारत खरीद ली थी। उस वक्त इस अपार्टमेंट का मालिकाना हक स्टैंडर्ड चार्टर्ड और एचएसबीसी बैंक के पास थी। राकेश और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने 2013 में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से पहली सात मंजिलें लगभग 176 करोड़ रुपये में खरीदी थीं। बाद में 2013 में दोनों ने बाकी सात मंजिलों को 195 करोड़ रुपये में खरीदा था।
राकेश झुनझुनवाला के 14 मंजिल वाले नए आलीशान बंगले में स्विमिंग पूल, निजी थिएटर, बैंक्वेट हॉल, जिम एरिया और एक फुटबॉल कोर्ट तक बनाया गया है। बंगले के 12वें फ्लोर पर राकेश झुनझुनवाला अपनी पत्नी रेखा के साथ रहने वाले थे। इस फ्लोर पर झुनझुनवाला दंपत्ती ने अपने लिए बड़ा बेडरूम बनवाया है।
11वें फ्लोर पर रहेंगे बच्चे
बंगले का 11वां फ्लोर बच्चों के लिए बनाया गया है। फ्लोर पर एंट्री करते ही दाईं ओर दोनों बेटों के लिए अलग-अलग बेडरूम बनाया गया है जबकि बाईं ओर बेटी के लिए बेडरूम बनाया गया है। इस फ्लोर पर टहलने और खेलने की जगह के अलावा अलग से स्टडी रूम बनाया गया है।
नौंवे फ्लोर पर राकेश झुनझुनवाला का ऑफिस
जानकारी के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला ने बंगले के नौंवे फ्लोर पर अपने लिए ऑफिस बनाया है। हालांकि इस फ्लोर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आ पाई है कि यहां किस तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। बताया जाता है कि इस फ्लोर पर तीन केबिन, एक स्टाफ रूम, एक पेंट्री और दो अटैच्ड बाथरूम हैं।
और पढ़िए – Interest Rate Hike: SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, इतने फीसद बढ़ाई ब्याज दरें
चौथे और दसवें फ्लोर पर होंगी पार्टियां
बंगले के चौथे और दसवें फ्लोर को पार्टियों के लिए रखा गया है। चौथी मंजिल पर बैंक्वेट हॉल बनाया गया है, जिसके किनारों पर दो खाली छतें हैं। वहीं, दसवीं मंजिल को निजी पार्टियों के लिए बनाया गया है। इस मंजिल पर बालकनी, एक पूजा रूम, किचन के साथ-साथ चार गेस्ट रूम और एक स्टाफ रूम बनाया गया है।
आठवें फ्लोर पर थियेटर और जिम
बंगले के आठवें फ्लोर पर थियेटर और जिम बनाया गया है। इसके नीचे सातवें फ्लोर पर जिम बनाया गया है। बेसमेंट में सात पार्किंग स्लॉट बनाए गए हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
21 mins agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
56 mins agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
57 mins agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 hr ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
2 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
3 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
5 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
5 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
7 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines