राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर के अनुसार, 5 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल किया और खुद को दूरसंचार विभाग का कर्मचारी बताया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया गया कि उनके कई अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं.
सुधा मूर्ति ने पुलिस को बताया है कि कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें बताया कि उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है और यह भी कहा कि उनके अश्लील वीडियो वायरल हो गए हैं. जिसके चलते दूरसंचार विभाग उनकी मोबाइल सेवाएं बंद करने वाला है. एफआईआर में कहा गया है कि मामले की जांच जारी है.
शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाला शख्स असभ्यता से बातचीत कर रहां था और फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके फोन किया था. FIR में इस बात का जिक्र है कि उसने निजी जानकारी एकत्रित करने की कोशिश की. धमकी देकर भी उनकी व्यतिगत और महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में पूछताछ कर रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कराई गई है.
साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को मुंबई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस पर 3.81 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी का अमला दर्ज है और यह फरार चल रहा था. आरोपी का नाम नीरज बताया जा रहा है और गिरफ्तार के बाद उसे सीबीआई अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ को कैसे किया हैंडल? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा
बता दें कि पूरे देश में साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 19 महीनों में मुंबई में साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 11,000 से ज़्यादा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए. 2022 के बाद से मुंबई पुलिस ने साइबर फ्रॉड में फंस चुके 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए हैं.
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
6 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
8 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
9 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
11 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
12 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
16 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
16 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines