नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को निलंबित कर दिया है। उन्हें सदन की कार्यवाही फिल्माने के लिए शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उन्होंने सदन के अंदर से एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें विपक्षी सांसदों को धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार की प्रतिक्रिया का विरोध करते हुए देखा गया था। इस मामले में सरकार की तरफ राज्यसभा में कांग्रेस सांसद पर करवाई की मांग की गई थी।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, रजनी पाटिल को इस सेशन के बाकी बचे दिनों तक के लिए सस्पेंड किया जाता है और जब तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक वह सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगी। धनखड़ ने कहा, “कल पब्लिक डोमेन में ट्विटर पर, इस सदन की कार्यवाही से संबंधित एक वीडियो का प्रसार किया गया था। रजनी अशोकराव पाटिल इस अशोभनीय गतिविधि में शामिल थीं और जो देखा गया है वह एक ऐसा मामला है जिस पर हमें ध्यान देना चाहिए।”
और पढ़िए – 10 Feb 2023: पीएम मोदी यूपी-महाराष्ट्र के दौरे पर, गहलोत पेश करेंगे बजट, RSS चीफ भागवत जाएंगे बिहार
विशेषाधिकार समिति मामले की जांच करेगी
धनखड़ ने कहा कि विशेषाधिकार समिति मामले की जांच करेगी और पाटिल तब तक निलंबित रहेंगे जब तक समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपती है, उन्होंने कहा कि संसद की पवित्रता बनाए रखने के लिए मामले को किसी बाहरी एजेंसी को नहीं सौंपा जाएगा। रजनी पाटिल ने सफाई देते हुए कहा कि हमें ऐसे घर से आते हैं जहां इस तरह के संस्कार नहीं है लेकिन जिस तरह से मुझे एक महिला का नाम लेकर बीजेपी ने जलील करने की कोशिश की है, वह चोट पहुंचा रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
1 hr ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
1 hr ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
4 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
7 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
7 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
8 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
9 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
10 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines