नई दिल्ली: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर खोजी पत्रकारों के समूह आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) ने कारोबारी गौतम अडानी के भ्रष्टाचार को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। गुरुवार को इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि, ‘विदेशों में फर्जी कंपनियां खोलकर हजारों करोड़ रुपए अडानी की कंपनियों में लगाकर शेयर की कीमत बढाई गई और भारतीय निवेशकों को लूटा गया है।
बर्मूडा में यह फर्जी कंपनियां खोली
आप नेता ने आगे कहा कि चीन के व्यापारी चांग चूंग लिंग और यूएई के नासीर अली ने टैक्स हैवेन्स देश मॉरिशस व बर्मूडा में यह फर्जी कंपनियां खोली थीं। उन्होंने कहा कि गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी के साथ मिलकर भारत का पैसा विदेश में भेजा। इसके बाद विनोद की एक्सल कंपनी ने इनकी कंपनियों को भारत में स्थित गौतम अडानी की कंपनियों में पैसा लगाने की सलाह दी।
खोजी पत्रकारों ने खुलासा किया
संजय सिंह ने दिल्ली में आप पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि बीते जनवरी में इस रिपोर्ट में अडानी की कंपनियों का भ्रष्टाचार का पता चला था। उन्होंने कहा कि अडानी ने विदेश में फर्जी कंपनियों के साथ मिलीभगत कर घोटाला किया था। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि खोजी पत्रकारों ने खुलासा किया है कि ये लोग गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी के साथ मिलकर सेबी के नियमों के विरुद्ध फर्जी कंपनियां बनाकर भारत में पैसा लगा रहे थे और यह सीधा-सीधा मनी लॉड्रिंग का मामला है।
सबसे बड़ी पोंजी स्कीम
आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि पोंजी स्कीम में कोई एजेंट आपके पास आता है और स्कीम में 10 हजार रुपए लगाकर दो साल में पैसा एक लाख हो जाने की बात कहता है। उन्होंने कहा इस तरह ही भारत में हजारों पोंजी स्कीम आई हैं। प्रवक्ता ने कहा कि ओसीसीआरपी की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र की मदद से अडानी और उनका परिवार भारत में दुनिया की सबसे बड़ी पोंजी स्कीम चला रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सेबी को इस बारे में 850 शिकायतें मिली थी कि अडानी की कंपनियों में स्टॉक प्राइस की हेराफेरी की जा रही है। लेकिन सेबी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
संबंधित खबरें
राहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
12 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
55 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines