हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं किसी की कृपा से नहीं चुनाव जीतकर आया हूं',  राज्यसभा में टीएमसी सांसद पर क्यों बिफरे अमित शाह?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं किसी की कृपा के भरोसे राज्यसभा तक नहीं पहुंचा हूं, मैं यहां पर चुनाव जीत कर आया हूं। टीएमसी सांसद सदन को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

राज्यसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, सदन में गृह मंत्री अमित शाह किसी मुद्दे पर बोल रहे थे, इस बीच टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने उन्हें रोका और सीबीआई और ईडी के सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।

साकेत गोखले ने उठाए थे ईडी और सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल 

इस बात पर गृहमंत्री नाराज हो गए, उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय पर चर्चा हो रही है। लेकिन साकेत गोखले बात कर रहे हैं ईडी और सीबीआई की, जबकि दोनों सुरक्षा एजेंसी उनके अंतर्गत नहीं आती हैं। अमित शाह ने आगे कहा कि अगर फिर भी वह इस मुद्दे को सदन में लाना चाहते हैं तो मुझे भी मौका दिया जाए मैं सांसद के हर सवाल का जवाब दूंगा।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनावी हिंसा के मामले में केस दर्ज किए गए 

अमित शाह ने कहा कि मैं किसी की कृपा के भरोसे यहां तक नहीं आया हूं, मैं यहां पर चुनाव जीत कर आया हूं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद इस सदन को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं। बंगाल में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बाद चुनावी हिंसा के मामले में केस दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन

बंगाल में आज तक एक भी सीबीआई कोर्ट नहीं है

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में जहां पर बीजेपी की सीटें ज्यादा आ गईं हैं वहां हमारे कार्यकर्ताओं की चुन चुनकर हत्या की गई हैं। उनका कहना था कि हिंसा के बाद कुछ लोग हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने यह आदेश दिया और इसके बाद ही राज्य में हिंसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज तक एक भी सीबीआई कोर्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें: भारत का सबसे अमीर और गरीब विधायक कौन? देखें सियासत में दौलत का खेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola